बॉलीवुड के सफल निर्देशक गुड्डू धनोआ और देयोल फैमिली की फिल्म 'रमता जोगी' आने वाली हैं, फिल्म में ऐसे हीरो की एंट्री होने वाली है, जोकि सैनिक बनना चाहता था। देखिए, कौन है ये फिल्म स्टार? -रिपोर्ट: जगदीश जोशी, मुक्तसर
विज्ञापन
सैनिक बनना चाहता था पर 'रमता जोगी' बन गया, देखिए क्यों?
2 of 6
ये नवोदित फिल्म स्टार हैं देयोल परिवार के करीबी दीप सिद्धू। मूल रूप से मुक्तसर के गांव उदेकरन के निवासी दीप सिद्धू ‘रमता जोगी’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। दीप सिद्धू बताते हैं कि उन्होंने कभी फिल्मों में आने के बारे में नहीं सोचा था। वह तो आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे। दीप सिद्धू ने मुंबई जाकर करीब सात साल लंबा संघर्ष किया। उसके बाद कहीं जाकर अब पॉलीवुड में इस फिल्म के जरिए कदम बढ़ने जा रहे है।
विज्ञापन
सैनिक बनना चाहता था पर 'रमता जोगी' बन गया, देखिए क्यों?
3 of 6
फिल्म ‘रमता जोगी’ में दीप मुख्य भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म में उनके आपोजिट नवोदित अदाकारा रोनिका सिंह नजर आएंगी। धर्म जी की विजेता कंपनी के बैनर तले आ रही यह फिल्म फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। दीप सिद्धू बताते है कि यह फिल्म रोमांटिक लव स्टोरी है। इस फिल्म का विषय काफी अलग है। फिल्म युवाओं को संदेश देगी कि अपने काम में जी तोड़ मेहनत की जाए तो मंजिल जरूर मिलती है।
सैनिक बनना चाहता था पर 'रमता जोगी' बन गया, देखिए क्यों?
4 of 6
फिल्म करिअर बनाने में किए संघर्ष के बारे में बताते हुए दीप सिद्धू बताते हैं कि 7 साल पहले मुंबई आए तो मॉडलिंग से शुरूआत की। सन्नी देयोल के साथ एड करने का मौका मिला। सन्नी भाई ने धर्म जी से मुलाकात करवाई। लॉ करने के कारण उन्हें बाला जी टैलीफिल्म में बतौर लीगल एडवाइजर काम करने का मौका मिला। उसी दौरान निर्देशक धनोआ जी ने यह आफर दिया। इस तरह अब इस फिल्म के जरिए पॉलीवुड मे कदम बढ़ाने जा रहा हूं।
विज्ञापन
सैनिक बनना चाहता था पर 'रमता जोगी' बन गया, देखिए क्यों?
5 of 6
फिल्म में राहुल देव, गिरिश सहदेव, अनिल ग्रोवर (सुनील ग्रोवर/गुत्थी के भाई), जफर ढिल्लो भी मुख्य भूमिका निभा रहे है। म्यूजिक अली, सुखविंदर, जावेद बशीर, लाभ जंजुआ का है। दीप सिद्धू कहते हैं फिल्म की रिलीज के एक महीने बाद ही अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। यह फिल्म पंजाब के एक प्रसिद्ध गायक के जीवन की बायोग्रॉफी है। अगर उन्हें किसी हिंदी फिल्म का ऑफर आता है तो जरूर करेंगे।
सैनिक बनना चाहता था पर 'रमता जोगी' बन गया, देखिए क्यों?
6 of 6
फिल्म इंडस्ट्री में गुड्डू धनोआ व देयोल्स की जोड़ी हिट रही है। सन्नी देयोल के साथ जिद्दी व सलाखें और बॉबी देयोल के साथ बिच्छू व शहीद जैसी फिल्में हिट रही हैं। अब गुड्डू धनोआ देयोल होम प्रोडेक्शन तले ‘रमता जोगी’ ला रहे हैं। जिससे दर्शकों को काफी उमीदें हैं। इससे पहले भी गुड्डू धनोआ निर्देशित पंजाबी फिल्म ‘लायंस ऑफ पंजाब’ काफी सफल साबित हुई थी। अब यह गुड्डू धनोआ निर्देशित दूसरी पंजाबी फिल्म होगी।