नोटबंदी के बाद जीएसटी की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बुरी खबर। अब जीएसटी के चलते ये चीज महंगी हो गई है, जिससे घर का बजट बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
gst
दरअसल, राजस्थान से आने वाला मार्बल 1 से 10 रुपये तक महंगा हो गया हैं। क्योंकि वहां की सरकार ने शुक्रवार से 28 प्रतिशत जीएसटी के बाद 30 प्रतिशत रायल्टी बढ़ा दी है। इसके चलते स्थानीय मार्बल कारोबारी आने वाले नए माल पर रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। मार्बल व्यापारियों के मुताबिक शहर में सोनीपत रोड, झज्जर रोड, काठमंडी व गोहाना रोड पर मार्बल की शॉप हैं।
विज्ञापन
3 of 6
जीएसटी
- फोटो : SOCIAL MEDIA
नोटबंदी के बाद जीएसटी के चलते पहले की बिक्री कम थी। क्योंकि रोहतक शहर में ज्यादातर खरीददार मध्यम वर्ग से आते हैं, जो नौकरी या छोटा कारोबार करते हैं। रोहतक में 80 प्रतिशत मार्बल राजस्थान के जिले उदयपुर, अजमेर, जालौर व किशनगढ़ से आता है। उम्मीद थी कि व्यापारियों के विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार कोई न कोई राहत देगी, लेकिन उल्टा राजस्थान सरकार ने रॉयल्टी 30 प्रतिशत तक बढ़ा दी है।
4 of 6
जीएसटी
- फोटो : Amar Ujala
पहले मार्बल खनन मालिकों से 28 प्रतिशत जीएसटी के अलावा 280 रुपये प्रति टन रॉयल्टी ली जा रही थी, जो शुक्रवार से 341 रुपये प्रति टन कर दी है। मार्बल के अलावा बजरी, सेंड स्टोन, लाइम स्टोन, चाइना क्ले, वाल क्ले व क्वार्ट जाइट पर भी रॉयल्टी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
5 of 6
gst
ऐसे बढ़ेगा मार्बल का रेट
मार्बल-------------अब (प्रति फीट)----पहले
ग्रेनाइट मार्बल-------60 से 80----------70 से 90
सामान्य मार्बल-------25 से 50----------30 से 55
कट साइज मार्बल-----7 से 35-----------8 से 37
जीएसटी की मार से पहले ही कारोबार कम है। ऊपर से अब राजस्थान सरकार ने मार्बल पर 30 प्रतिशत तक रॉयल्टी बढ़ा दी है। इसका सीधा असर ग्राहक पर पड़ेगा। अब जो नया माल राजस्थान से आएगा, उसके रेट 1 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे।
- राजू भूटानी, प्रधान रोहतक टाइल मार्बल ट्रेडर एसोसिएशन