फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST ये बिजनेस करने वाले लोगों को अमीर बनाएगा, आप भी फायदा उठा सकते हैं

Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल
जीएसटी से जहां कुछ कारोबारियों को नुकसान होगा, वहीं ये बिजनेस करने वाले अमीर बन जाएंगे। यकीं नहीं आ रहा तो ये खबर पढ़ लीजिए, काम की है।
विज्ञापन

2 of 7
gst - फोटो : सोशल मीड‌िया
दरअसल, जीएसटी का मर्म शेयर मार्केट ने समझ लिया है। नतीजा शेयर मार्केट में आया तीन सौ अंकों का उछाल है। यह उछाल बताता है कि जीएसटी उनको धनवान बनाएगा। जीएसटी सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ा है और इसका सकारात्मक प्रभाव तय है।
विज्ञापन

3 of 7
sensex
जीएसटी के लिए शेयर मार्केट के ‘वेलकम मंडे’ में उपभोक्ताओं की नब्ज और जीएसटी का गुणागणित देखते हुए सिटी के लोगों ने एफएमसीजी, शॉपिंग माल्स और कृषि उपकरणों पर अपना रुझान दिखाया। रुझान भी ऐसा कि यह शेयर अपने 52 सप्ताह के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। सोमवार को जब शेयर मार्केट खुली तो सेंसेक्स था 30921 पर और जब मार्केट बंद हुई तो सेंसक्स पहुंच गया 31221 पर।

 

4 of 7
शेयर बाजार में भारी गिरावट
चंडीगढ़ की स्टाक मार्केट में सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई थी। देखते ही देखते फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स में के शेयरों में उछाल आना शुरू हो गया। आईटीसी टिलर, गोदरेज, कोलगेट के साथ वीएसटी और डी मार्ट के शेयर में उछाल आया। स्टाक एक्सचेंज से जुड़े एक्सपर्ट वी कुमार ने कहा कि शेयर मार्केट छह माह एडवांस चलती है।
विज्ञापन

5 of 7
Chandigarh GST
जीएसटी के लागू होने के बाद मार्केट के छह माह बाद क्या हालात होंगे यह शेयर मार्केट ने समझ लिया है। जिन शेयरों के दामों में उछाल आया है वह बताते हैं कि लोगों को विश्वास है कि जीएसटी के लागू होने के बाद दो से तीन माह में मार्केट के हालात बेहतर होंगे। मसलन, कंज्यूमर गुड्स और शॉपिंग माल्स के शेयर में आई उछाल का अर्थ है कि ज्यादातर शॉपिंग सीधे माल्स से होगी और ग्राहकों का ध्यान कंज्यूमर गुड्स पर होगा।
विज्ञापन

6 of 7
Chandigarh GST
इसी तरह तंबाकू और ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों के शेयर में आया उछाल भी इन कंपनियों के उज्जवल भविष्य को दर्शाता है। विशाल सूद ने कहा कि जीएसटी के बाद शेयर मार्केट के लिए सोमवार अविस्मरणीय दिन था। मार्केट के जानकार इस बात को पहले ही समझ चुके थे और नतीजा सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gst
विशाल ने बताया कि कोलगेट का शेयर 1.80 फीसदी ऊपर बंद हुआ। वहीं हिंदुस्तान यूनिलिवर 1.70 फीसदी और मैकडोवेल का शेयर डेढ़ फीसदी ऊपर बंद हुआ। ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों के शेयर में भी साढ़े तीन फीसदी से पांच फीसदी तक इजाफा हुआ। मसलन, एस्कोर्ट साढ़े पांच फीसदी ऊपर और अशोका ले लैंड सात फीसदी ऊपर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें