एक लूडो के खेल को लेकर चलती ट्रेन में मार दिए गए 16 साल के जुनैद के हत्यारे का नाम और पहचान बताने वाले को ईनाम देने की घोषणा की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
junaid murder
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में हुए जुनैद हत्याकांड के मामले में कार्रवाई को लेकर हरियाणा पुलिस गंभीर नजर आ रही है। मामले में यूपी पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
junaid murder
- फोटो : अमर उजाला
अब हरियाणा जीआरपी ने मामले में आरोपियों की पहचान करने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है। रेलवे पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई के मामले में गंभीरता से जुटी है।
4 of 5
junaid murder
उनके अनुसार अब मामले में आरोपियों की सूचना देने व पहचान कराने वाले को दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। आरोपियों की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
22 जून को गाजियाबाद से मथुरा जा रही ईएमयू ट्रेन में जुनैद की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में राजकीय रेलवे पुलिस थाना फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अभी तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।