फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सभी चीजों पर पड़ेगा GST का सबसे ज्यादा असर, देखिए आप के लिए क्या?

Sun, 02 Jul 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Big Bazar
इन सभी चीजों पर GST का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। जानिए ये चीजे आप पर कितना असर डालेंगी...
विज्ञापन

2 of 7
स‌िनेमा हाल - फोटो : Demo Pic.
फिल्म टिकट सस्ता, केबल कनेक्शन सस्ता
जीएसटी लागू होने से मल्टीप्लैक्स और टॉकीजों में फिल्में सस्ते में देखने को मिलेंगी। केबल और डीएचटी कनेक्शन भी सस्ता हो गया है। इसलिए सीरियल भी सस्ते में देखने को मिलेंगे। अभी तक फिल्म के टिकट पर 40 फीसदी और केबल कनेक्शन पर था 25 फीसदी मनोरंजन कर पड़ता था। अब फिल्म की सौ रुपये तक की टिकट पर 18 और सौ रुपये से ज्यादा की टिकट पर 28 प्रतिशत जीएसटी पड़ेगा। इस तरह फिल्मों के टिकट सस्ते होंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
रेल - फोटो : अमर उजाला
एसी बोगी में यात्रा करना भी हो गया महंगा
ट्रेन की एसी बोगियों में सफर करने वाले यात्रियों को भी ज्यादा किराया देना होगा। अभी तक रेलवे एसी टिकट पर 4.5 प्रतिशत सर्विस टैक्स लेता था। अब इसे बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। खास बात यह है कि अगर किसी ने चार महीने पहले टिकट बुक कराया है और एक जुलाई के बाद उसे यात्रा करनी है तो टीटीई उससे बढ़ा हुआ जीएसटी ट्रेन में वसूलेगा। 

4 of 7
आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट
आईआरसीटीसी के खाने पीने पर फर्क नहीं
आईआरसीटीसी की ओर से रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले खाने के रेट में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके दाम में कम ज्यादा रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद ही होगा। मसलन अगर खाना 15 रुपये में मिलता था तो अब भी उतने में ही मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Irctc
आईआरसीटीसी के फिक्स रेट पर जीएसटी का असर नहीं है। आईआरसीटीसी के मेन्यू के अलावा अन्य खान पान की सामग्री पर जीएसटी दरें लागू होंगी। मसलन एसी कैंटीन में 18 प्रतिशत औन नॉन एसी कैंटीन में 12 प्रतिशत जीएसटी यात्रियों को देना होगा।
विज्ञापन

6 of 7
इंडियन पोस्ट - फोटो : source
पार्सल बुकिंग करने के देने होंगे ज्यादा पैसे
रेलवे स्टेशन पर माल भाड़ा बुक कराने से लेकर यात्रियों का सामान रखने के लिए लगने वाला किराया भी बढ़ गया। इसमें भी सर्विस टैक्स 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। जो यात्री अपना बैग सेंट्रल पर सुरक्षित रखवाते हैं, उसका किराया भी बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो - फोटो : demo pic
ऑनलाइन रेल टिकट कराना हुआ महंगा
जीएसटी लागू होने से ऑनलाइन रेल टिकट कराना महंगा हो गया है। अभी एटीएम और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 15 प्रतिशत सर्विस टैक्स देना होता था। जीएसटी में इसे बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। अगर टूर एंड ट्रैवल्स एजेंट से टिकट कनफर्म कराया तो एजेंट को अतिरिक्त चार्ज भी देना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें