जीएसटी के लागू होते ही एक जुलाई से किचन की और रोजमर्रा के यूज का घरेलू सामान सस्ता हो गया है। जानिए किस चीज की कीमतों पर कितना असर पड़ा।
विज्ञापन
2 of 15
gst
- फोटो : अमर उजाला
जीएसटी के दायरे से बाहर चीजें
मीट, मछली (ताजा और ठंडी), दूध उत्पाद, अण्डा, नमक, ह्यूमन रक्त और इसके कंपोनेंट्स, गर्भनिरोधक दवाइयां, ताजा फल, सब्जी, शहद और पापड़, नॉन-ब्रॉडेंड अनाज, आटा और गुड़, न्यायिक और गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर, हैंडलूम, समाचार पत्र-पत्रिकाएं, गैर-कीमती धातु चूड़ी, सॉल्ट, चिल्ड्रंस पिक्चर, ड्रॉइंग और कलर बुक्स, एग्रीकल्चर हैंड टूल्स आदि।
विज्ञापन
3 of 15
जीएसटी
- फोटो : amar ujala
जीएसटी ने सस्ती कर दीं ये चीजें
चीनी, खाद्य तेल, नार्मल टी और कॉफी पर जीएसटी के तहत 5 फीसदी टैक्स लगेगा। 1,000 से कम की कीमत के रेडिमेड कपड़ों पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। आपके रोजमर्रा के सामान में हेयर ऑयल और साबुन सस्ता हो जाएगा। पोस्टेज और रेवेन्यू स्टांप्स भी सस्ते हो जाएंगे। कटलरी, केचअप, सॉसेज और अचार आदि भी सस्ते होंगे। प्लेइंग कार्ड्स, चेस बोर्ड, कैरम बोर्ड और अन्य बोर्ड गेम्स सस्ते होंगे।
4 of 15
जीएसटी
- फोटो : amar ujala
इन चीजों पर लगा टैक्स कम हो गया
जीवन रक्षक दवाएं सस्ती हो गई। पैक्ड चाय व कॉफी पर जीएसटी में दर पांच प्रतिशत होगी। कोल्ड ड्रिंक्स पर जीएसटी दर 40 प्रतिशत होगा। मसालों पर पांच प्रतिशत टैक्स लगेगा। पैक्ड पनीर पर पांच प्रतिशत टैक्स लगेगा। टूथपेस्ट पर जीएसटी घटकर 18 प्रतिशत रह जाएगा। शैंपू पर जीएसटी घटकर 28 प्रतिशत रह जाएगा। कॉर्न फ्लेक्स पर अब 18 प्रतिशत टैक्स रह जाएगा। चॉकलेट पर अब 28 प्रतिशत रह जाएगा।
विज्ञापन
5 of 15
जीएसटी
- फोटो : amar ujala
किचन का सामान सस्ता
जीएसटी से किचन और रोजमर्रा की 81 फीसदी चीजों पर टैक्स की दर 18 फीसदी या उससे कम होगी, जिससे काफी सामान सस्ता हो जाएगा। किचन में जीरो टैक्सः मीट, दूध, दही, सब्जी, शहद, गुड़, पापड़, ब्रेड, लस्सी, खुला पनीर, नमक, फूल झाड़ू, खुला आटा, खुला मैदा, खुला बेसन, दाल, सब्जी, खुला अनाज।
विज्ञापन
6 of 15
बिग बाजार में सामान खरीदने पहुंचे लोग
- फोटो : Amar Ujala
घर खरीदना और बाइक सस्ती हुईः जीएसटी लगने से अंडर-कंस्ट्रक्शन फ्लैट्स के दाम घटेंगे। इन पर जीएसटी में 12 फीसदी टैक्स लगेगा, लेकिन इनपुट क्रेडिट की छूट मिलेगी। मतलब बिल्डर को सरकार से जो रियायत मिलेगी, उसका फायदा ग्राहक को मिलेगा। जीएसटी से बाइक कुछ सस्ती हो सकती हैं। बाइक पर टैक्स करीब एक फीसदी कम होकर 28 फीसदी रह जाएगा।
8 of 15
GST
विमान यात्रा सस्ती: जीएसटी में 5 फीसदी टैक्स के चलते इकोनॉमी क्लास में विमान यात्रा सस्ती हो जाएगी, लेकिन बिजनेस क्लास में 12 फीसदी टैक्स के साथ यात्रा महंगी होगी। एसी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज को 28 फीसदी टैक्स दायरे में रखा गया है, इससे कीमतें कम होंगी। अभी इन पर अभी 30-31 फीसदी टैक्स लगता है।
9 of 15
GST
मूवी देखना सस्ताः जीएसटी में कम टिकट वाली फिल्में देखना सस्ता होगा। 100 रुपये से कम कीमत वाली मूवी टिकटों पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा, पहले 28 फीसदी लगता था। जीएसटी लागू होने पर उबर और ओला जैसी ऐप बेस्ड टैक्सी की बुकिंग सस्ती होगी। जीएसटी में ऐप टैक्सी को पांच फीसदी की श्रेणी में रखा गया है। अभी 6 फीसदी टैक्स लगता है।
10 of 15
ये सभी टैक्स समाहित हो गए जीएसटी में
छोटी कार सस्ती होंगीः जीएसटी लागू होने से दिल्ली को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में छोटी कारें सस्ती हो सकती हैं। दिल्ली में वैट की ऊंची दर है। बड़ी गाड़ियां भी सस्ती हो सकती हैं, लेकिन हाइब्रिड गाड़ियां जैसी मारुति की सियाज, आर्टिगा और होंडा की एकॉर्ड और टोयोटा की कैमरी जैसी गाड़ियां महंगी होंगी।
11 of 15
ट्रेन पैसेंजर्स
स्लीपर ट्रेन टिकट सस्ताः जीएसटी लागू होते ही एक जुलाई से ट्रेन के टिकटों की कीमतें भी बदल जाएगी। ट्रेन के जनरल डिब्बे, स्लीपर और जनरल बस में यात्रा करने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वैसे ट्रांसपोर्ट को जीएसटी में 5 फीसदी के रेट में रखा गया है।
12 of 15
रेस्टोरेंट
रेस्टोरेंट में खाने का बिल सस्ताः बिना एसी वाले रेस्टोरेंट में खाने पर अभी तक सर्विस टैक्स नहीं लगता है, लेकिन 12.5 फीसदी वैट लगता है। जीएसटी लागू होने के बाद 12 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा। एसी वाले रेस्टोरेंट, शराब परोसने वाले रेस्टारेंट, स्टार होटलों या लग्जरी होटलों में बने रेस्टोरेंट पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा।
13 of 15
डेमो पिक
खाने की ये चीजें हो गईं सस्ती
मिल्क पाउडर, दही, छाछ, गैर-ब्रैंडेड शहद, डेयरी स्प्रेड, पनीर, मसाले, चाय, गेहूं, चावल, आटा, मूंगफली तेल, तिल का तेल, सूरजमुखी का तेल, नारियल तेल, सरसों तेल, शुगर, गुड़, शुगर कन्फेक्शनरी, पास्ता, स्पाघेटी, मकरोनी, नूडल्स, फल और सब्जियां, अचार, मुरब्बा, चटनी, मिठाइयां, केचअप, सॉसेज, टॉपिंग्स ऐंड स्प्रेड्स, इंस्टैंट फूड मिक्स, मिनरल वॉटर, बर्फ, खंडसारी, बिस्किट, बेकिंग पाउडर, काजू
14 of 15
ऑनलाइन शॉपिंग
रोजमर्रा की चीजें हो गईं सस्ती
नहाने का साबुन, हेयर ऑइल, डिटर्जेंट पाउडर, साबुन, टिशू पेपर्स, नैपकिन्स, माचिस, कैंडल्स, कोयला, केरोसिन, घरेलू एलपीजी गैस, चम्मच, कांटे, करछुल, स्किमर्स, केक सर्वर्स, मछली का चाकू, चिमटा, अगरबत्ती, टूथपेस्ट, दंतमंजन, हेयर ऑइल, काजल, एलीपीजी स्टोव, प्लास्टिक तिरपाल, सिल्क, वूलन फैब्रिक, खादी यार्न, गांधी टोपी, 500 रुपये से कम के फुटवियर
इन चीजों के दाम भी कम हो गए हैं
इन्सुलिन, एक्सरे फिल्म्स, डायग्नोस्टिक किट्स, नजर के चश्मों के लिए ग्लास, डायबिटीज और कैंसर की दवाएं, नोटबुक्स, पेन, सभी तरह के पेपर, ग्राफ पेपर, स्कूल बैग, एक्सरसाइज बुक्स, पिक्चर, ड्रॉइंग और कलर बुक्स, चर्मपत्र, कार्बन पेपर, प्रिंटर्स, 15 हॉर्सपावर से कम के डीजल इंजन, ट्रैक्टर के टायर और ट्यूब, सिलाई मशीन, बिजली के ट्रांसफार्मर, वाइंडिंग वायर्स, हेल्मेट, पटाखे, ल्यूब्रिकेंट्स, बाइक, 100 रुपये से कम के मूवी टिकट, पतंगें, लग्जरी कारें, स्कूटर्स, इकॉनमी क्लास एयर टिकट, 7,500 रुपये के टैरिफ वाले होटल, सीमेंट