फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन और प्रदर्शन दरकिनार, GST लाचिंग को 4 राज्यों की सरकारें तैयार

Fri, 30 Jun 2017 12:14 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
gst
बेशक जीएसटी को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे हैं, बावजूद इसके चार राज्यों की सरकारें जीएसटी लॉन्च करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 7
gst
30 जून की आधी रात को देश में जीएसटी लागू हो जाएगा। आजादी के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रात 12 बजे संसद के विशेष सत्र में कोई बड़ी घोषणा करेंगे। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की सरकारें भी जीएसटी की लांचिंग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 7
GST
हालांकि व्यापार मंडल व अन्य कारोबारी संगठनों के आह्वान पर इन राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कारण 30 जून को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इन तमाम आंदोलनों को दरकिनार कर राज्य सरकारों ने जीएसटी को प्रदेश में लागू करने की प्रतिबद्धता दिखाई है।

 

4 of 7
GST
वहीं राज्य सरकारें जीएसटी को लेकर संशय की स्थिति में भी हैं और उनके विधायक और मंत्री भी अस्पष्टता व शंकाओं से घिरी हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद इन राज्यों के 4.23 लाख छोटे-बड़े उद्योग और लाखों फुटकर ट्रेडर्स 30 जून आधी रात के बाद जीएसटी की जद में आ जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
industry - फोटो : demo pic
ये हैं चारों राज्यों में उद्योगों की स्थिति
हरियाणा : सूबे में  90 हजार से अधिक सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मौजूद है। जबकि कारोबार फर्मों की संख्या 90511 से अधिक है। हरियाणा में बड़े उद्योगों की संख्या 2115 से अधिक है।  एमएसएमई उद्योगों में निवेश 15 हजार करोड़ से अधिक है। एमएसएमई उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या 8.90 लाख  है। हरियाणा में 616 यूनिट 68032.47 का करोड़ का सालाना एक्सपोर्ट करती है।
विज्ञापन

6 of 7
इंडस्ट्री
हिमाचल: प्रदेश में 42975 लघु उद्योग, 434  मध्यम उद्योग और 138 बड़े उद्योग हैं।  इन उद्योगों में  22077.11 करोड़ का निवेश है और 332957 कर्मचारी इनमें कार्यरत है। हिमाचल में 16 इंडस्ट्रियल एरिया, 11 एक्सपोर्ट प्रोमोशन पार्क, 11 इंडस्ट्रियल इस्टेट मौजूद है। जबकि एग्रो प्रोडक्ट, वुलन और टूरिज्म हिमाचल की सबसे बड़े उद्योग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंडस्ट्री
चंडीगढ़: यूटी में 2950 लघु उद्योग और 15 बड़ी बड़ी औद्योगिक इकाइयां मौजूद हैं। चंडीगढ़ में मुख्य: फास्टेनर, इलेक्ट्रिक्स, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, मशीन टूल्स, फार्मास्यूटिकल्स, प्लास्टिक गुड्स, सेनेटरी, फिटिंग, स्टील, वुडन फर्नीचर, फूड्स प्रोडक्ट इंडस्ट्री स्थित हैं।
पंजाब: सूबे में 194000 लघु उद्योग और 586 बड़े उद्योग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें