वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से बाजार में आई मंदी कम होने का नाम नहीं ले रही। इसका असर त्योहार पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
पिछले कई सालों से जहां तीज आने तक बाजार में रौनक बढ़ जाती थी। वहीं अबकी दुकानदार ग्राहकों की बाट जोह रहे हैं। जीएसटी का सबसे अधिक प्रभाव कपड़ा उद्योग पर पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 8
Chandigarh GST
व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार 80 प्रतिशत तक बिक्री गिर गई है। सूरत और दिल्ली से आने वाला कपड़ा जुलाई शुरू होने के साथ ही नहीं आ रहा है। दुकानदारों के पास नया प्रोडक्ट नहीं आने से वह ग्राहकों को आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं। कुछ दुकानों पर तो स्टॉक ही नहीं बचा है।
4 of 8
GST
शौरी क्लाथ मार्केट के प्रधान गुलशन ईश्पुनियानी ने बताया कि थोक बाजार तो महीने भर से ठप पड़ा है। कुछ रिटेल दुकानों पर जो व्यापार हो रहा था, वह भी अब ठप होने की कगार पर है। सूरत से आने वाला कपड़ा मार्केट में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
GST
सूरत के व्यापारी जीएसटी पर लगाए पांच फीसदी टैक्स के विरोध में जीएसटी नंबर नहीं लेने पर अड़े हैं। इसी वजह से सूरत समेत अहमदाबाद और दिल्ली से आने वाला कपड़े का नया डिजाइन बाजार तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने बताया कि आगामी 5 अगस्त को होने वाली जीएसटी सेंटर काउंसिलिंग की मीटिंग के बाद ही कोई फैसला हो सकेगा।
विज्ञापन
6 of 8
GST
शहर के बाजारों में ग्राहकों की कमी का मुख्य कारण यह है कि इस बार कपडे़ के साथ ही अन्य प्रोडक्ट में नए डिजाइन की भारी कमी है। फिलहाल बड़े उद्यमी जीएसटी के कारण नया माल निकालने या खरीदने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। दुकानदारों के पास बचा पुराना स्टॉक भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। यही वजह है कि त्योहार के मौके पर भी बाजार सूना पड़ा है।
विज्ञापन
7 of 8
GST
पिछले वर्षों की बात की जाए तो सावन माह के दौरान बाजार की गलियों में पांव रखने तक की जगह नहीं होती थी। जीएसटी के आने से बाजार इतना मंदा हो गया है। पिछले साल त्योहार के समय एक महीने के दौरान जहां 80-90 हजार का माल बिक जाता था, वही अब 10-20 हजार तक आ पहुंचा है। ग्राहक नया माल मांग रहे हैं जबकि पीछे से माल आना बंद है।
- दीपक पूनिया, कपड़ा व्यापारी।
तीज और राखी के समय बाजार में हमेशा रौनक रहती थी। इस बार नए कर कानून ने ग्राहकों को मार्केट से दूर कर दिया है। दुकानों पर चंद पुराने स्टॉक ही बचे हैं। इस तरह वह ग्राहकों को कैसे आकर्षित कर सकते हैं। सरकार के आदेश के अनुसार पहले पुराना स्टॉक ही निकालना होगा, जबकि कस्टमर कुछ नए की डिमांड करता है। इसकी वजह से दुकानदारी पर खासा विपरीत प्रभाव पड़ा है।
- राजकुमार, कॉस्मेटिक दुकानदार।