फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भाजपा नेता की गाड़ी से पकड़ा मोटा मांस, गोमांस की आशंका

Fri, 21 Jul 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
भाजपा के पप्पू की गाड़ी में पकड़ा मांस
भाजपा की झंडी लगी जिस गाड़ी से मांस उतारने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने लोगों की मदद से उस गाड़ी से मोटा मांस पकड़ा है। देखिए 
विज्ञापन

2 of 9
भाजपा के पप्पू की गाड़ी में पकड़ा मांस
मामला हरियाणा के पानीपत का है, यहां लंबे समय से मोटे मांस की सप्लाई को लेकर विवाद छिड़ा था। भाजपा की झंडी लगी गाड़ी से मोटा मांस उतारने का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीरवार को फिर पुलिस ने लोगों की मदद से भाजपा नेता पप्पू की गाड़ी से मोटा मांस पकड़ा। 
 
विज्ञापन

3 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
पप्पू ने गत दिनों अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के पानीपत आगमन पर उनके साथ मंच भी साझा किया था और भाजपा के कई नेताओं ने उनका अल्पसंख्यक नेता के रूप में परिचय भी कराया था। आरोप है कि पप्पू का लड़का मिराज ही बोलेरो गाड़ी में मांस लेकर पानीपत से दिल्ली जा रहा था। 

4 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
उस पर सिवाह चौक पर कांवड़ियों की सुरक्षा में लगे सिवाह गोशाला के प्रधान व अन्य लोगों पर गाड़ी चढ़ाने का भी आरोप है। श्री कर्मयोगी गोशाला सिवाह के प्रधान संदीप कादियान ने पुलिस को दी शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह और गांव के कुछ युवा वीरवार सुबह कांवड़ियों की सुविधा को लेकर जीटी रोड पर यातायात को नियंत्रित करने में लगे हुए थे। उनको सूचना मिली कि सिल्वर रंग की एक बोलेरो में मोटा मांस सप्लाई जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
उन्होंने शक के आधार पर पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रही एक बोलेरो गाड़ी को रुकवाना चाहा, लेकिन उन्होंने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसको टक्कर मारने का प्रयास किया। चालक गाड़ी को लेकर गांव की तरफ भाग खड़ा हुआ और यहां पर पकड़े जाने के डर से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन

6 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
सेक्टर-29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी से मोटा मांस बरामद करने की सूचना आला अधिकारियों को दी। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। गोशाला प्रधान के अनुसार गाड़ी में चालक के साथ बैठा व्यक्ति पानीपत निवासी मिराज था और उसी के इशारे पर चालक ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन

7 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
गोशाला प्रधान व बाकी लोगों ने गाड़ी में गाय का मांस होने की आशंका जताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता के साथ लिया और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने डॉ. नीरज शर्मा व डॉ. अश्विनी मोर की टीम बनाकर सैंपल लेने भेजी। दोनों डॉक्टरों की टीम ने गाड़ी से बरामद मांस के सैंपल भरे और जांच के लिए कृषि विश्वविद्यालय हिसार भेज दिए। 

8 of 9
भाजपा के पप्पू की गाड़ी में पकड़ा मांस
शहर में मांस व्यापारी पप्पू व मतलूब के बीच टकराव बढ़ता जा रहा था। ऐसे में किसी भी तरह का वातावरण पैदा हो सकता था। जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने धारा 144 लगा दी थी और किसी भी तरह के मास को लाने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इस मामले में धारा 144 तोडने पर 188 के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

9 of 9
भाजपा के पप्पू की गाड़ी में पकड़ा मांस
पुलिस ने बयानों के आधार पर गाड़ी व मांस को जब्त कर लिया और पानीपत निवासी पप्पू व उसके लड़के मिराज पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें