बाथरूम में या कपड़े बदलने की किसी भी जगह पर छिपा कैमरा तो नहीं, यह तलाशने के लिए लड़कियां ये तरीका अपना सकती हैं, आसानी से पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
hidden camera
हाल ही में, चंडीगढ़ में सेक्टर-16 के एक पीजी में लड़कियों के बाथरूम में छिपा कैमरा मिला। यह रहने वालीलड़कियों ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। लड़कियों का आरोप है कि कैमरा पीजी मालिक के 17 वर्षीय बेटे ने लगाया है। हालांकि मामले में केस दर्ज नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। लड़कियां डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल से मिलीं और उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
लड़कियों ने कहा कि उन्होंने अपने फ्लोर पर लड़के को घूमते देखा था। मामला जानकर डीसीपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर इसे सीएफएसएल में जांच को भेज दिया है। फुटेज की सीएफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने भी मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच डीएसपी सेंट्रल को सौंप दी।
4 of 5
hidden camera
- फोटो : hidden camera
ऐसे मामलों में लड़कियां खुद एक्टिव बनें और कहीं भी जाएं तो पहले जांच लें कि वहां कैमरा तो नहीं छिपा। इसके लिए वे अपने स्मार्टफोन का यूज कर सकते हैं। प्ले स्टोर से हिडन कैमरा डिटेक्टर ऐप डाउनलोड करें। यह ऐप कैमरे की रेडिसशन को पकड़ लेगी और स्मार्टफोन की स्क्रीम पर लाल रंग के डोट से आपको जानकारी दे देगी। अगर ऐप को सिग्नल मिल गया तो इसका मतलब है कि उस पर पर कैमरा छिपाया गया है।
अगर लड़कियां आईफोन इस्तेमाल करती हैं तो उन्हें आइट्यून्स से यह ऐप डाउनलोड करना होगा, लेकिन इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर कैमरा छिपा मिल जाए तो उसके ऊपर टेप या कोई कपड़ा लगा सकते हैं, जिससे उसकी नजर आप पर नहीं पड़ेगी। लेकिन अगर कैमरा ऊंचाई पर लगा है तो इसके बारे में सही व्यक्ति को खबर जानकारी दें, ताकि वह तुरंत एक्शन ले।