पानीपत में चार दिन पहले अपहृत किए गए पांच माह के मासूम का शव बरामद कर लिया गया है। बच्चे का सिर नहीं मिला है। पुलिस ने मौके से सिर के बाल, हाथों के कड़े और शरीर का सड़ा-गला हिस्सा बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। वारदात को अंजाम देने वाला मासूम की दादी का लिव-इन-पार्टनर है। मामले का खुलासा होने पर इलाके के लोग हैरान रह गए।
मासूम के शव को पानीपत पुलिस ने जींद के श्योराण कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन के साथ से बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान डीएसपी रोहताश, रेलवे थाना प्रभारी दलबीर और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौजूद रही। हालांकि, पानीपत पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दादी और उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।