फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की बेटी, पदक लेकर लौटी, एक झलक पाने को बेताब दिखे ग्रामीण, तस्वीरें

Sat, 27 Aug 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
sakshi malik grand welcome - फोटो : amar ujala
ओलंपिक में मेडल जीतकर लौटी गांव मोखरा की बेटी साक्षी मलिक ने खुली जीप में निकाले गए विजयी जुलूस में सभी का अभिवादन स्वीकार किया। 
विज्ञापन

2 of 6
sakshi malik grand welcome - फोटो : amar ujala
साक्षी के गांव मोखरा और आसपास के गांवों से ग्रामीण, जिनमें महिलाओं की तादाद ज्यादा है, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर नाचते-गाते पहुंच रहे हैं। यहां ऐसा नजारा है जैसे कोई मेला लगा हो। वहीं साक्षी मलिक ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। वह बड़े गर्व से अपना ओलंपिक पदक सबको दिखा रही थीं।
विज्ञापन

3 of 6
sakshi malik grand welcome - फोटो : amar ujala
साक्षी को वीवीआईपी की तरह लाया जाएगा और मुख्य मंच पर सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठाया जाएगा। मोखरा के स्कूल के मैदान में होने वाले सम्मान समारोह में 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है और इसे देखते हुए यहां बड़ा टैंट लगाया गया है। 

4 of 6
sakshi malik grand welcome - फोटो : amar ujala
मोखरा के स्कूल के मैदान में होने वाले सम्मान समारोह में सभी का मुंह मीठा करवाने के लिए लड्डू बांटे जाएंगे और व्यवस्था बनाने के लिए गांव के युवा और पहलवानों की ड्यूटी लगाई गई है। साक्षी को सम्मान में 51 किलो की गदा दी जाएगी, क्योंकि एक पहलवान का सम्मान गदा देकर करना सबसे बेहतर माना जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
sakshi malik grand welcome - फोटो : amar ujala
सम्मान समारोह की आयोजन समिति के सदस्य नवीन मलिक ने बताया टेंट में कूलर की व्यवस्था की गई है। स्थल पर तीन मंच होंगे और साक्षी मुख्य मंच की सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठेगी। यह साक्षी का विशेष सम्मान तो होगा ही साथ ही हर कोई आसानी से उसकी झलक पा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sakshi malik grand welcome - फोटो : amar ujala
सम्मान समारोह की आयोजन समिति के सदस्य नवीन मलिक ने बताया कि समारोह स्थल से कुछ दूरी पर बस स्टैंड के पास पार्किंग बनाई गई है। स्थल के पास तक केवल साक्षी व वीवीआईपी वाहन ही जा सकेंगे और उनको भी बाद में वहां से हटा दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें