फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या गूगल ने नहीं ऑफर की 12वीं के लड़के को 1.44 करोड़ की नौकरी?

Wed, 02 Aug 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 9
Google
...तो क्या गूगल ने 12th के छात्र हर्षित को 1.44 करोड़ सालाना पैकेज की नौकरी का ऑफर नहीं दिया था, जानिए क्या है पूरे मामले की सच्चाई...
विज्ञापन

2 of 9
चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित सरकारी स्कूल से 12वीं के छात्र हर्षित को गूगल में 1.44 करोड़ सालाना पैकेज पर नौकरी मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। 
विज्ञापन

3 of 9
गूगल - फोटो : Google
गूगल ने ऐसे किसी भी प्रपोजल से जहां साफ इंकार किया है, वहीं स्कूल प्रिंसिपल इंद्रा बेनीवाल ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। इतना ही नहीं, हर्षित का मोबाइल भी बंद है।

4 of 9
Google
इसके चलते मामला संदेहास्पद हो गया है। यूटी के डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन ने भी इस मामले में संबंधित स्कूल से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : Demo Pic
बता दें कि यूटी शिक्षा विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दावा किया था कि गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 33 से 12 वीं पास छात्र हर्षित को गूगल ने चयनित कर 1.44 करोड़ के सालाना पैकेज पर नौकरी का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

6 of 9
स्कूल द्वारा जारी किया गया प्रेस नोट
विज्ञप्ति में दावा था कि चयन 29 जुलाई को किया गया था। अब जहां शिक्षा विभाग स्कूल की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ते हुए रिपोर्ट तलब करने की बात कर रहा है, वहीं स्कूल ने चुप्पी साधी हुई है। 
विज्ञापन

7 of 9
स्कूल द्वारा जारी किया गया प्रेस नोट
अब सवाल उठता है कि विज्ञप्ति स्कूल की तरफ से शिक्षा विभाग में भेजी गई थी या शिक्षा विभाग ने अपने स्तर पर इसे जारी किया? 

8 of 9
गूगल में चंडीगढ़ के छात्र को डेढ़ करोड़ का पैकेज मामले में आया नया मोड़
वहीं दूसरा सवाल उठता है कि कहीं हर्षित की तरफ से तो गुमराह नहीं किया गया या उसे कोई दूसरा ही सवालों के घेरे में खड़ा कर गया है? डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने कहा कि मामले की पूरी जांच होगी।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : File Photo
आखिरी लोकेशन गुड़गांव में थी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हर्षित के मोबाइल की आखिरी लोकेशन गुड़गांव में थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। गुड़गांव में हर्षित की लोकेशन आने का तो यही मतलब है कि वह गूगल के गुड़गांव स्थित सेंटर में गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें