फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल के इंकार के बाद देखिए क्या कहना है हर्षित के परिवारवालों का?

Wed, 02 Aug 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
गूगल में नौकरी के सवाल पर परिवार ने काटी कन्नी
अब जब गूगल ने इंकार कर दिया है कि उन्होने किसी 12th के लड़के को 1.44 करोड़ सलाना पैकेज की नौकरी ऑफर नहीं की है, तो देखिए हर्षित के परिवार वालों का क्या कहना है?
विज्ञापन

2 of 8
गूगल में नौकरी के सवाल पर परिवार ने काटी कन्नी
गूगल में 12 लाख मासिक वेतन पर मथाना वासी जिस लड़के को नौकरी मिलने पर परिवार फूले नहीं समा रहा था, उन्हें सच्चाई सामने आने पर जवाब देना भारी पड़ गया।
विज्ञापन

3 of 8
Google
दरअसल गूगल ने इस बात से इंकार किया है कि कुरुक्षेत्र के जिस लड़के की चर्चा भारीभरकम पैकेज पर नौकरी के लिए हो रही है, ऐसे किसी भी लड़के को अभी तक नौकरी नहीं दी गई। 

4 of 8
गूगल में नौकरी के सवाल पर परिवार ने काटी कन्नी
इधर जैसे ही यह समाचार फैला और मीडिया ने परिवार वालों से संपर्क साधना चाहा तो इन्होंने कन्नी काट ली। 
विज्ञापन

5 of 8
मोबाइल नंबर स्विच आफ मिले, जबकि परिवार के सदस्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि यह कैसे हो गया। 
विज्ञापन

6 of 8
गूगल
यहां बता दें कि नरेंद्र से कंप्यूटर ग्राफिक्स सीखने के बाद बालक ने इस सफलता का श्रेय मेहनत के साथ साथ अपने चाचा को भी दिया था। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : फाइल फोटो
उल्लेखनीय है कि गांव मथाना के हर्षित शर्मा पुत्र राजिंद्र शर्मा को गूगल में नौकरी मिलने की चर्चा पर उसे सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : फाइल फोटो
कार्यक्रम में हर्षित ने बताया था कि फिलहाल शुरुआत में एक साल के लिए उसे ट्रेनिंग पर रखा जाएगा और उसके लिए उसे हर महीना 4 लाख रुपये सैलरी दी जाएगी। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद हर्षित को हर महीने 12 लाख रुपये सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें