फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, ट्रैक तोड़कर मालगाड़ी ने ट्रकों को मारी टक्कर

Mon, 29 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 4
हरियाणा के करनाल में रेलवे के माल गोदाम में एक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक को तोड़कर दो ट्रकों को घसीटते हुए 15 फुट पीछे ले गई। घटना के दौरान टक्कर से जोर की आवाज हुई और ट्रक चालकों और मजदूरों ने शोर मचा दिया। जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे और उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को सूचित किया। रेलवे की टीम ने मौके का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में मालगाड़ी के ड्राइवर और गार्ड की लापरवाही सामने आई। बैक करते हुए पीछे गार्ड मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

देखिए, ट्रैक तोड़कर मालगाड़ी ने ट्रकों को मारी टक्कर

2 of 4
सोमवार सुबह 9.40 मिनट पर गुजरात से नमक लोड होकर करनाल पहुंची मालगाड़ी को गोदाम में लगाते हुए यह हादसा हुआ। यार्ड में लगाने के लिए मालगाड़ी को बैक किया जा रहा था, लेकिन पीछे गार्ड नहीं था। इस कारण वह एकदम नहीं रुक पाई और ट्रक को तोड़ते हुए एक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया। दो ट्रक मालगाड़ी के पीछे थे, जिनको गाड़ी दूर तक घसीटते हुए ले गई। यदि ट्रक खड़े नहीं होते तो गाड़ी और दूर जा सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

देखिए, ट्रैक तोड़कर मालगाड़ी ने ट्रकों को मारी टक्कर

3 of 4
माल गोदाम में गाड़ी की चपेट में आने से दो ट्रक क्षतिग्रस्त हुए हैं। ट्रक मालिक लक्ष्मण ने बताया कि रेलवे की गंभीर लापरवाही है। रेलवे पर क्लेम करेंगे। दोनों ट्रकों में पचास हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान है। यदि ट्रक नहीं खड़े होते तो मालगाड़ी दीवार को तोड़ते हुए सड़क पर जा सकती थी। मालगाड़ी की स्पीड तेज थी। लोहे की ठोकर को तोड़कर एक डिब्बा जमीन पर घसीटते हुए गया। एक फीट डिब्बे के पहिये दरक गए। यदि कोई चालक व मजदूर चपेट में आता तो बच पाना बहुत मुश्किल था।
विज्ञापन

देखिए, ट्रैक तोड़कर मालगाड़ी ने ट्रकों को मारी टक्कर

4 of 4
डिब्बे के नीचे उतरने पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद नमक ट्रकों में लोड करवाकर गाड़ी को आगे किया गया। एसएस माथुर, स्टेशन अधीक्षक, करनाल ने बताया कि ड्राइवर और गार्ड की लापरवाही रही है। इनके बारे में उच्चाधिकरियों को लिखित रूप में दिया है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी यार्ड में होने के कारण रेलवे ट्रैक बाधित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें