बेटियों के जन्म पर परिवार में खुशी
- फोटो : अमर उजाला
अब तीन बेटियों का पिता बन चुके जतिंदर सिंह टोनी और उनकी मां ने दोनों जुड़वां बेटियों को फूलों से सुसज्जित कार से घर पहुंचाया। घर भी फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया। जैसे ही बेटियों गोद में उठाकर जतिंदर सिंह घर पहुंचे, बैंड बाजों से उनका स्वागत हुआ। घर के बाहर पंजाब की परंपरा के अनुसार सरसों का तेल चौया (डाला) गया गया। केक भी काटा गया।