फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर सपना चौधरी के लाखों चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

Wed, 14 Sep 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के लाखों चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जानकर खुशी के मारे उछल पड़ेंगे।
विज्ञापन

2 of 10
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
क्लिफ्टन अस्पताल नजफगढ़ में भर्ती हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। रविवार को उसे आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 10
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
पर्याप्त स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें अभी कुछ दिन और अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा। सपना के प्रवक्ता व ड्राइवर कदम सिंह बणिया ने सोशल मीडिया में चल रही खबरों को अफवाह बताया है। 

4 of 10
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
सपना के प्रवक्ता व ड्राइवर कदम सिंह बणिया ने बताया कि सपना अब ठीक हैं। उनको आइर्सीयू में रखने की जरूरत नहीं है। इसलिए उन्हें क्लिफ्टन अस्पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 10
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
बणिया ने कहा कि इतनी बड़ी कलाकार के स्वास्थ्य के बारे में झूठी व निराधार खबर फैलाना निंदनीय है। हो सकता है यह किसी प्रतिद्वंद्वी की साजिश हो। लेकिन विरोधी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो पाएंगे और सपना की कला से इसी तरह लोगों का मनोरंजन होता रहेगा।
विज्ञापन

6 of 10
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
कोर्ट की ओर से सपना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद यह भी आशंका जताई जा रही है कि गुड़गांव पुलिस सपना को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। 
विज्ञापन

7 of 10
sapna choudhary
अस्पताल में भर्ती बीमार व्यक्ति को गिरफ्तार करना संभव नहीं है। इसलिए पुलिस सपना की अस्पताल से छुट्टी होने का इंतजार कर रही है।

8 of 10
sapna chaudhary
बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी शैली की सिंगर हैं। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वे मूल रूप से रोहतक की रहने वाली हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं। उनका गाया हुआ एक गीत ‘है सॉलिड बॉडी' लोगों के बीच बेहद मशहूर है।

9 of 10
sapna chaudhary
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी ने ही अपने संघर्ष के दम पर अपने परिवार को पाला। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।
 
विज्ञापन

10 of 10
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें