साल 2018 में 5 ऐसी खौफनाक घटनाएं हुई, जिन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। तस्वीरें देखकर लोग सिहर उठे थे, एक मामला तो वैलेंटाइन डे के दिन का है, जो एक पत्नी के साथ हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
पिंजौर गार्डन हादसे में महिला की मौत
पति संग वैलेंटाइन मनाने निकली थी, दर्दनाक मौत मिली
वैलेंटाइन डे मनाने पति के साथ गई थी, लेकिन सोचा न था कि मौत मिलेगी और वो भी इतनी दर्दनाक। पत्नी का हाल देखकर पति की चीखें निकल गई थी, वह बेहोश हो गया था। हादसा पिंजौर स्थित यादविंद्रा गार्डन में हुआ। मृतक महिला पंजाब के बठिंडा के रामपुरा फूल की रहने वाली थी। यादविंद्रा गार्डन के एक्वा विलेज में गो कार्टिंग के दौरान टायर की चपेट में बाल आने की वजह से महिला की मौत हो गई। बाल फंसने की वजह से महिला के सिर का उपरी हिस्सा पूरी तरह उखड़ गया, जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कालका सीएचसी में किया गया। डॉ. मुनीष ने पोस्टमार्टम किया, जो करीब एक घंटा चला। वहीं रिपोर्ट के बारे में कालका एसएमओ डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि न्यूरोजेनिक शॉक के चलते पुनीत कौर की मौत हुई है। न्यूरोजेनिक शॉक में गर्दन की हड्डी टूट जाती है और स्पाइनल कॉड भी डैमेज हो जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
Amritsar train accident
- फोटो : PTI
लोगों के ऊपर से निकल गई ट्रेन, टुकड़ों में बिख गए थे शव
पंजाब के अमृतसर में दशहरे के दिन बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां के जौड़ा फाटक के पास स्थित एक मैदान में लोग रावण दहन देख रहे थे। ये सभी लोग रेल ट्रैक पर खड़े थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 61 लोगों की जान चली गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा अमृतसर के रेलवे फाटक नंबर 27c के पास हुआ। इसी दौरान घटनास्थल से हावड़ा-अमृतसर (12054) ट्रेन गुजर चुकी थी। अंधेरा होने के कारण लोगों को दूसरी ट्रेन के बारे में पता नहीं चला। उसी समय वहां पर जालंधर-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन डीएमयू (74643) ट्रेन गुजरी। ट्रैक पर कई लोग खड़े थे, जिन्हें ट्रेन कुचलते हुए गुजर गई। प्रशासन की पहली लापरवाही ये थी कि आयोजन के लिए कोई इजाजत नहीं दी गई थी और स्थानीय पार्षद ने ये आयोजन कराया था। वहीं दूसरी सबसे बड़ी चूक मैदान में लगी एलईडी लाइटें को रेलवे ट्रैक की ओर लगा दिया गया था। जिस वजह से लोग रेल ट्रैक नहीं देख पाए और हादसा हो गया।
4 of 6
अमृतसर आतंकी हमला
निरंकारी भवन में हुआ आतंकी हमला
18 नवंबर को राजासांसी के गांव अदलीवाल स्थित निरंकारी सत्संग घर में बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने हैंड ग्रेनेड फेंक कर आतंकी हमला किया। हादसे में तीन लोग मारे गए थे जबकि 15 जख्मी हुए थे। आरोपी बिक्रमजीत सिंह बिक्रम (26) निवासी गांव धारीवाल, राजासांसी को लोहारका गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। बिक्रम केएलएफ का आतंकी है, उसे पाकिस्तान में रहने वाले हैप्पी ने ग्रेनेड मुहैया करवाया था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) ने ही धमाका करवाया था। हमले के पीछे कोई धार्मिक या सांप्रदायिक मकसद नहीं था। यह आईएसआई द्वारा कराया गया पूरी तरह से आतंकी हमला था। इसका मकसद पंजाब में अशांति फैलाना था। लेकिन इस घटना ने देशवासियों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया था।
विज्ञापन
5 of 6
रेवाड़ी गैंगरेप
तीन लड़कों ने लड़की को किडनैप करके गैंगरेप किया
कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा को आरोपी पकंज, मनीष, निशु कनीना से बाइक पर बैठाकर रेवाड़ी के एक खेत में बने कोठड़े में ले गए और छात्रा से गैंगरेप किया। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर आरएमपी डॉक्टर को बुलाकर प्राथमिक उपचार भी कराया। छात्रा की हालत में थोड़ा सुधार होने पर आरोपियों ने छात्रा के परिजनों को फोन पर सूचना दी और छात्रा को कनीना बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद छात्रा के परिजन रेवाड़ी के महिला थाने में शिकायत देने गए तो उन्हें भगा दिया गया। शिकायत को भी फाड़कर फेंक दिया गया। पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत के बाद वारदात के दूसरे दिन जीरो एफआईआर दर्ज की गई। मामले को लेकर देश भर में हंगामा हुआ। काफी मशक्कत के बाद तीनों आरोपी पकड़ लिए गए।
200 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने कत्ल करवा दी मां और 3 भतीजी-भतीजे
पंचकूला के बरवाला के खटौली गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका राजबाला और उनके दोनों पोते दिवांशु और आयुष व पोती ऐश्वर्या की हत्या यूपी के दो कांट्रैक्ट किलर्स ने की है, जिन्हें राजबाला की बड़ी बेटी लवली ने हायर किया था। हत्या वाली रात साढ़े 11 से सुबह चार बजे तक लवली सुपारी किलर्स के साथ राजबाला के घर में ही मौजूद थी और अपनी आंखों के सामने ही मां, दोनों भतीजों और भतीजी एश्वर्या की हत्या कराई। इसके बाद वह तड़के चार बजे हत्यारों के साथ उन्हीं की बाइक पर घर से निकली। राजबाला के पति राजेंद्र सिंह चंदेल की खटौली और आसपास के गांवों में 80 एकड़ जमीन थी। उनके पास कुल 50 करोड़ की संपत्ति थी। इस संपत्ति को लेकर आए दिन राजबाला से बेटियों का विवाद बना रहता था। इसलिए हत्याएं कराई गई।