फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं दुल्हन ने ठुकराया तो कहीं दूल्हा नहीं आया...7 ऐसी शादियां, जो हुई नहीं, पर थाने तक पहुंची

Mon, 31 Dec 2018 05:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Wedding, Divorce
कहीं दूल्हा नहीं आया तो कहीं दुल्हन ने ठुकराया। जानिए 7 ऐसी अजीबो-गरीब शादियों के बारे में, जो होते-होते रह गईं और थाने तक पहुंची। दुख भी होगा, हंसी भी आएगी और यकीं भी नहीं होगा कि ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 8
शादी और तलाक
शादी के बाद नहीं भाया दूल्हा, नई नवेली दुल्हन बोली- तेरे संग नहीं रहना
सितंबर 2018 में यह शादी देखने को मिली। लड़की को शादी के बाद दूल्हा नहीं भाया और उसने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। दूल्हा पसंद न आने की वजह भी काफी चौंकाने वाली है। शादी के अगले दिन ही शहर की बीएड पास युवती ने जहां मजदूर पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। वहीं दूसरे मामले में नौकरीपेशा युवक ने पत्नी को काली बताते हुए घर से निकाल दिया। तीसर मामले में भी पति ने अपनी पत्नी को काली बता कर मारपीट की और उसे शादी के मात्र दो दिन बाद ही घर से निकाल दिया। इस तरह के तीन मामले पुलिस ओर सामुदायिक समन्वय समूह के पास पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 8
शादी, 7 फेरे
सुहागरात को पत्नी बोली- दाढ़ी-मूंछ और कुर्ते पायजामे वाला नहीं, जींस वाला मॉडर्न पति चाहिए
सितंबर 2018 में ही यह मामला सामने आया। सुहागरात को ही पत्नी ने कहा कि उसे दाढ़ी-मूंछ और कुर्ते पायजामे वाला पति नहीं, बल्कि जींस शर्ट पहनने वाला मॉर्डन पति चाहिए। इसलिए अब साथ रहना संभव नहीं। मामला हरियाणा के छछरौली का है। मलिकपुर खादर निवासी गुलफाम ने सपने में भी नहीं सोचा था कि आठ महीने पहले जिससे रिश्ता किया, रजामंदी से निकाह किया, उसने सुहागरात को यह कहकर ठुकरा दिया कि ‘मुझे दाढ़ी-मूंछ और कुर्ते-पजामा पहनने वाला पसंद नहीं है। मुझे जिंस पहनने वाला मॉडर्न पति चाहिए’। गुलफाम ने उसे समझाया कि वह बदलने का प्रयास करेगा, लेकिन पत्नी सुहागरात को ही उसे सोता छोड़कर अपने भाइयों को साथ मायके चली गई।

4 of 8
शादी, 7 फेरे
7 फेरों से पहले दुल्हन ने ठुकरा दिया, वजह जानकर दूल्हे ने दे दी जान
जुलाई 2018 में यह मामला आया। शादी को कुछ ही दिन बचे थे कि ऐन मौके पर दुल्हन ने ठुकरा दिया। दूल्हे को इंकार की वजह पता चली तो उसे झटका लगा और उसने जीवनलीला समाप्त कर ली। रिश्ता तोड़ने का कारण ही काफी अजीब है। मामला हरियाणा के जींद का है। रधाना गांव निवासी 25 वर्षीय युवक विरेंद्र को लड़की ने ठुकरा दिया और शादी करने से इंकार कर दिया। रिश्ता टूटने से वीरेंद्र इतना आहत हुआ कि वीरवार सुबह उसने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दुल्हन ने शादी करने से इंकार किया, क्योंकि एक हादसे में लड़के की टांग टूट गई थी।
विज्ञापन

5 of 8
शादी, 7 फेरे
शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन के पिता से हुआ ऐसा कांड
फरवरी 2018 की बात है, बेटी की शादी थी, पिता ने सारी तैयारियां कर ली थीं लेकिन एक रात पहले उससे ऐसी गलती हो गई कि गली में मातम छा गया। मामला पंजाब के होशियारपुर का है। जहां के छत्ता बाजार शीतला मंदिर निवासी अशोक खोसला शोकी की बेटी की 11 फरवरी को शादी थी। 10 फरवरी को जागो एवं डीजे पार्टी रखी गई थी। जागो जब मोहल्ले की अलग-अलग गलियों से घूम कर घर के समीप पहुंची तो डीजे पर डांस शुरू हो गया। इस दौरान अशोक खोसला व उसके एक दोस्त ने रिवाल्वर एवं दोनाली निकाली और फायर करने शुरू कर दिए। एक गोली पड़ोस में रहने वाले चरनजीत अरोड़ा की बेटी साक्षी अरोड़ा के सिर में जा लगी॔ और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

6 of 8
bride
शादी के 10 दिन बाद खुली दुल्हन की पोल, जानकर सदमे में दूल्हा
'सुंदर' युवती देखकर शादी की थी, लेकिन 10 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन की पोल खुल गई। फिर लड़की का वो सच सामने आया, जानकर दूल्हा सदमे में चल गया। मामला जुलाई 2018 का हरियाणा के भिवानी का है। लुटेरी दुल्हन से ठगे गए दो युवक वीरवार को एसपी दरबार पहुंचे और शिकायत दी। लुटेरी दुल्हन एक युवक को शादी कर लूट चुकी थी और दूसरे को लूटने की तैयारी चल रही थी। दोनों युवकों की आपस में पहचान होने के चलते मामला खुलने लगा तो दुल्हन गिरोह के साथ भाग निकली। एसपी ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए महिला थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए, वरना पता नहीं कितने लुटते।
विज्ञापन

7 of 8
कोर्ट मैरिज करने आए लड़के की पिटाई
शादी करने आए दूल्हे पर टूटा कहर, दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
मार्च 2018 की बात है, हंसते-खेलते शादी करने आए थे कि दूल्हे पर अचानक कहर टूट पड़ा और यह देखकर दुल्हन ने वो कदम उठाया कि युवक ताउम्र भूल नहीं पाएगा। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। युवक-युवती कोर्ट मैरिज करने के लिए जिला अदालत आए, लेकिन खबर लड़के के घरवालों को लग गई। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और लड़के को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। लड़के की मां-भाई ने थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ दिए। वहीं यह देखकर लड़की मौका मिलते ही फरार हो गई, युवक मार खाता रह गया। हंगामा देखकर लोगों ने पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को बचाया।
विज्ञापन

7 फेरों से पहले दुल्हे ने कर दी थी ऐसी डिमांड, दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
मंडप और दुल्हन दोनों तैयार, लेकिन ऐन मौके पर पुलिसकर्मी दूल्हे की पोल खुल गई। उसने ऐसी डिमांड कर दी थी कि दुल्हन ने उसे झटका देने में देर नहीं लगाई। मामला थाने तक भी पहुंचा। फिर दुल्हन ने ऐसे लड़के से शादी करने से ही इंकार कर दिया। मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है। गांव परखोत्तमपुर निवासी हरियाणा पुलिस का जवान शादी से ठीक पहले गायब हो गया। दूल्हे के गायब होने से बारात भी नहीं गई। जिससे वधु पक्ष के सदस्यों में हड़कंप मच गया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पुलिस जवान सहित उसके परिवार के दस सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें