साल 2018 में कई शादियां हुई, लेकिन 10 सबसे अजीबोगरीब विवाह देखने को मिले, जिनमें से कुछ तो मिसाल बने और कुछ की जग हंसाई हुई। देखकर लोग हैरान रह गए, देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
2 of 11
शादी, 7 फेरे
रिक्शा में दुल्हन की विदाई
जनवरी 2018 में पंजाब के नवांशहर में राहों में यह अनोखी शादी हुई। गांव गढ़ी फतेह खां से बलाचौर आई बारात बस और कारों से थी, लेकिन दूल्हा रिक्शे पर था। फेरे के बाद दुल्हन की विदाई भी डोली में नहीं, रिक्शे में की गई। इतना ही नहीं, अगले दिन रिसेप्शन के नाम पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। जहां लोग बधाई देने के साथ-साथ रक्तदान करते भी नजर आए।
विज्ञापन
3 of 11
शादी, 7 फेरे
ट्रैक्टर पर दुल्हन की विदाई
फरवरी 2018 में पंजाब के अबोहर में यह अनोखी विदाई देखने को मिला। गांव निहालखेड़ा में 27 वर्षीय राम लाल ने गांव भागसर निवासी 22 साल की रेणू से शादी की और बारात ट्रैक्टर पर गई। दुल्हन की विदाई भी ट्रैक्टर पर ही हुई। शादी की एक और अनोखी बात ये कि दुल्हा और दूल्हन दोनों ने सादे कपड़ों में फेरे लिए। कोई नई और स्पेशल ड्रेस नहीं सिलवाई गई। मात्र 500 रुपये खर्च हुए, वो भी ट्रैक्टर में पेट्रोल डलवाने पर और पंडित की दक्षिणा पर।
4 of 11
शादी, 7 फेरे
दिव्यांग युवती को गोद में उठाकर लिए फेरे
अक्तूबर 2018 में प्यार की एक मिसाल देखने को मिली। इलाज कराते समय युवक को दिव्यांग युवती से प्यार हुआ, और उसने उसे गोद में उठाकर सात फेरे ले लिए। युवक ने अपने माता-पिता के विरोध के बावजूद सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट में दिव्यांग प्रेमिका से शादी रचा ली। पंडित मंत्रोच्चारण करता रहा और अमित रानू को गोद में उठाकर फेरे की रस्म पूरी करता रहा। यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर कोई इन दोनों के प्यार की तारीफ कर रहा था।
विज्ञापन
5 of 11
शादी, 7 फेरे
मंत्री की भतीजी की सामूहिक विवाह में शादी
फरवरी 2018 में बीजेपी के एक मंत्री ने अपनी भतीजी का विवाह ऐसे अजीबोगरीब ढंग से किया कि हर कोई बस देखता ही रह गया। यह अनोखी शादी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई। हरियाणा के इंडस्ट्रियल एंड इनवायरमेंट मिनिस्टर विपुल गोयल की भतीजी की शादी थी, लेकिन अजीब ये रहा कि यहां एक नहीं, बल्कि 31 शादियां हुईं। मंत्री विपुल गोयल ने शादियों में होने वाले दिखावे और फिजूलखर्ची के खिलाफ सामूहिक विवाह सम्मलेन में बड़े भाई अशोक गोयल की बेटी टीना गोयल की शादी कराई।
विज्ञापन
6 of 11
शादी, 7 फेरे
शादी के कार्ड में लिखवा दिए ऐसे शब्द, समाज के लिए बन गए नजीर
फरवरी 2018 में घरवालों ने शादी के कार्ड पर कुछ ऐसा लिखा दिया कि लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। शब्द भी ऐसे हैं कि समाज के लिए नजीर बन गए। सोशल मीडिया पर पंजाबी भाषा में छपा एक वेडिंग कार्ड वायरल हुआ। इस कार्ड में एक संदेश छपा है, ‘किरपा करके अपणा असला घर रख के ही आउणा जी।’(कृप्या अपने हथियार घर रखकर आइये )। हालांकि यह पता नहीं चला कि शादी का कार्ड किसका है, किसने छपवाया है। शादी किसकी है और कहां से जारी हुआ है, लेकिन कार्ड पर लिखे इन शब्दों ने सभी की वाहवाही जरूर लूट ली।
विज्ञापन
7 of 11
शादी, 7 फेरे
दूल्हे को तोहफे में मिली ऐसी चीजें, देखती रह गई दुल्हन
मार्च 2018 में हुई इस शादी में लोगों ने दूल्हे को तोहफे में ऐसी-ऐसी चीजें दी, देखकर दुल्हन और गांव वाले हैरान ही रह गए। हरियाणा के सिरसा में यह शादी हुई। डबवाली की गोल्डी को ब्याहने के लिए बठिंडा से परमजीत सिंह बारात लेकर आए। शादी बड़े ही सादे ढंग से हुई, न कोई धूम धड़ाका हुआ और न नाच गाना, डीजे बजा। शादी में मेहमानों को भोजन के तौर पर गुरु का लंगर छकाया गया। शादी में मंच पर एक स्टॉल लगा था, जो मोगा (पंजाब) की लाइफ ऑन स्टेज संस्था ने लगाया था। शादी से पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि अपनी-अपनी जेब के मुताबिक, बाराती और घराती इस स्टॉल से किताबें खरीदें और तोहफे में दें। ऐसा हुआ भी और अब दूल्हा परमजीत इन सभी किताबों से गांव में लाइब्रेरी खोलेंगे, ताकि बच्चे बड़े और सभी पढ़ सकें।
8 of 11
शादी, 7 फेरे
दूल्हे ने रखी 4 शर्तें, मां-बाप ने पूरी कीं और एक रुपये में हो गए फेरे
नवंबर 2018 में हुई इस शादी से पहले दूल्हे ने चार शर्तें रखीं, जिन्हें उसके मां-बाप ने पूरा किया, लड़की वालों ने भी माना और एक रुपये में फेरे हो गए। हरियाणा के सिरसा में आदमपुर इलाके में दूल्हा-दुल्हन ने समाज के सभी रीति रिवाजों को दरकिनार करते हुए ऐसी शादी कि हर किसी ने तारीफ की।दूल्हे बलेंद्र और दुल्हन कांता की शादी में न बैंड बाजा बजा, न पंडित को बुलाया गया। न ही दहेज लिया गया। शादी में शरीक मेहमानों से कोई भी भात, उपहार या नेग भी नहीं लिया गया। इन शर्तों को दूल्हे के मां-बाप ने पूरा किया। वहीं दुल्हन के परिवार वाले भी इसके लिए रजामंद हुए और एक रुपया व नारियल देकर बलेंद्र को अपना बना लिया।
9 of 11
शादी, 7 फेरे
मेम को भाया एक बेटी का बाप, पति को दिया तलाक और कर ली प्रेमी से शादी
मार्च 2018 में यह शादी हुई। फेसबुक पर दोस्ती हुई और पोलैंड की गोरी मेम को एक बेटी के बाप से प्यार हो गया। बस, फिर उसने अपने पति को तलाक दिया और भारत आकर उस शख्स से शादी कर ली। यह अनोखी शादी पंजाब के जालंधर में देखने को मिली। फिल्लौर के गन्ना गांव के लोग इस अजीबोगरीब शादी को देखकर काफी हैरान हैं। इवोना ने बताया कि वह 18 साल के बेटे की मां है और पति को तलाक देकर आई है। वही 38 वर्षीय शाम अपनी 10 साल की बेटी है और पत्नी की शादी हो चुकी है। दोनों के बच्चों को उनकी इस शादी से कोई दिक्कत भी नहीं है।
10 of 11
शादी, 7 फेरे
अजीबोगरीब ढंग से रिसेप्शन में पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, देखते रह गए गांववाले
दूल्हा और दुल्हन रिसेप्श्पन पार्टी के लिए पैलेस तक ऐसे अजीबोगरीब ढंग से पहुंचे कि गांव वाले देखते ही रह गए। पंजाब के होशियारपुर में यह अनोखी शादी 8 जनवरी को हुई। दूल्हा और दुल्हन ट्रैक्टर पर सवार होकर पैलेस तक पहुंचे। उनके साथ आए लोग भी ट्रैक्टर पर ही थे। दूल्हे मनदीप सिंह के मुताबिक, उसकी दिली ख्वाहिश थी कि वह अपनी शादी में कुछ अलग हटकर करेगा। इसलिए वह अपनी जीवनसंगिनी को लेकर ट्रैक्टर पर पार्टी में पहुंचा।
दूल्हा-दुल्हन ने 7 नहीं 8 नहीं, पूरे नौ फेरे लिए, खुद से किया बड़ा वादा
हरियाणा के सिवानी मंडी में यह शादी हुई। उपमंडल के गांव गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप चौहान ने शादी के मंडप में नौ फेरे लेकर एक अनूठी पहल की है। संदीप ने अपनी जीवन संगिनी दीपिका के साथ आठवां फेरा पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करने और नौवां फेरा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ लिया। शादी के बाद घर लौटते ही नवदंपति ने गांव में पौधरोपण भी किया। संकल्प लिया कि वे न केवल खुद पौधरोपण करेंगे, बल्कि सभी को इसके लिए जागरूक भी करेंगे। दोनों पूरे गांव में करीब 100 पौधे लगाएंगे।