फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वो 8 मर्डर केस, जिन्होंने 2018 में पूरे देश को हिला दिया था...मृतकों में प्रिंसीपल और लेक्चरर भी

Mon, 31 Dec 2018 05:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
1 of 9
गायिका की हत्या
पढ़ें, वो 8 मर्डर केस जिन्होंने साल 2018 में पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। मृतकों में एक प्रिंसिपल, एक लेक्चरर और बच्चे शामिल रहे। एक गायिका की भी हत्या हुई।

2 of 9
ममता शर्मा की हत्या
जनवरी 2018
रोहतक जिले में हरियाणवी गायिका ममता शर्मा की हत्या कर दी गई थी। शव सीएम मनोहर लाल के गांव बनियानी में बरामद हुआ। ममता का गला तेजधार हथियार से काटा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसके साथी कलाकार मोहित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि ममता की बात-बात पर टोकाटाकी से तंग आकर मोहिता ने उसकी हत्या कर दी। कार के अंदर खून होने के कारण उसे एक नहर पर जाकर धोया। आरोपी प्रेमनगर के एक दोस्त की कार किराये पर लेकर गया था। इसी कार में वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गायिका उसकी मां-बहन के बारे में भी बुरा भला कहती थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मनगढ़ंत कहानी रची थी। जब पुलिस ने उस पर दबाव डालकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।

3 of 9
यमुनानगर में प्रिंसीपल की हत्या
जनवरी 2018
यमुनानगर में स्कूल में देरी से पहुंचने के कारण डांटने पर 12वीं कक्षा के एक छात्र शिवांश गुम्बर ने थॉपर कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के ऑफिस में घुसकर प्रिंसिपल रितू छाबड़ा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। एक गोली छाती में और दो गोलियां हाथ और एक गोली माथे के पास लगी। उधर, प्रिंसिपल को गोली मारकर छात्र स्कूल से भाग निकला। छोटी लाइन पर जीएनजी कॉलेज के नजदीक कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी धुनाई की। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्र अक्सर स्कूल में लेट आता था। इस कारण उसे प्रिंसिपल कई बार डांट चुकी थीं। इसके चलते छात्र को दस दिनों के लिए स्कूल से निकाला गया था। स्कूल लेट आने पर प्रिंसिपल ने कुछ दिनों पहले छात्र को डांटा भी था। इसी के चलते आरोपी छात्र ने वारदात को अंजाम दिया।

4 of 9
अमृतसर में मां-बेटी की हत्या
फरवरी 2018
6 फरवरी की रात को पंजाब के अमृतसर में दर्शन एवेन्यू में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस को पहली मंजिल पर महिला का शव जलता हुआ मिला। दूसरी मंजिल पर बेटी का निर्वस्त्र शव बिस्तर पर मिला। युवती के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह पर कपड़ा ठूंसा हुआ था। महिला की पहचान गगनदीप वर्मा (41) और लड़की की पहचान शिवनैनी वर्मा (21) के तौर पर हुई।
गगनदीप वर्मा जंडियाला के सरकारी कन्या स्कूल में क्लर्क थीं। बेटी शिवनैनी ने हाल ही में बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी। छोटा बेटा बीते 20 दिसंबर को स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। मामले ने दो युवकों पकंज शर्मा और नीरज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंकज शर्मा 21 साल का है जबकि दूसरा आरोपी नीरज करीब 18 साल का है। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। हत्याकांड का मास्टरमाइंड पंकज निकला।

 

5 of 9
सोनीपत में परिवार की हत्या और सुसाइड
फरवरी 2018
हरियाणा के सोनीपत में एक शख्स ने पहले पत्नी का गला रेता और फिर दोनों बेटों की हत्या की। इसके बाद वह खुद भी फंदे पर झूल गया। मृतक ने तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ा। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने चेयरपर्सन के पति का नाम भी एफआईआर में शामिल किया। वहीं परिजनों के बयान पर मृतक पर हत्या और ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया। मृतकों की पहचान गांव भदाना निवासी सतीश दहिया (40) पत्नी (36) और बेटे लक्ष्य (14) व आर्यन (11) के रूप में हुई। सुसाइड नोट में सतीश की पत्नी के भाजपा समर्थित ब्लाक समिति चेयरमैन के पति प्रदीप महला के साथ संबंध थे। विरोध करने पर प्रदीप ने सतीश को जान से मारने की धमकी दी थी। पत्नी को समझाने के साथ ही उसकी मां निर्मला, भाई संदीप और कुलदीप को भी मामले से अवगत कराया। उन्होंने भी उल्टा सतीश को ही जान से मारने की धमकी दे दी। इससे तंग आकर सतीश ने पूरे परिवार की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।

 
विज्ञापन

6 of 9
सोनीपत में लेक्चरर की हत्या
मार्च 2018

13 मार्च को हरियाणा में सोनीपत के खरखौदा में गांव पिपली स्थित राजकीय कॉलेज में मंगलवार को एक्सटेंशन लेक्चरर राजेश मलिक की गोली मारकार हत्या कर दी गई थी। हत्यारे छात्र जगमाल उर्फ जगमेल को सीआईए और एसआईटी खरखौदा ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने खुलासा किया कि क्लास रूप में सभी के सामने डांटे जाने से बेइज्जती हुई थी। कॉलेज में दबदबा कायम रखने के लिए कैंपस में ही लेक्चरर की हत्या करने की साजिश रची थी। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह कॉलेज में क्लासरूम के अंदर लड़कियों से बातचीत करता था। जिस पर राजेश मलिक उसे डांटता था। यहां तक की राजेश ने सहपाठी छात्रा और मेरे परिजनों को बातचीत के बारे में बता दिया था। इस बात को लेकर वह खफा था, इसलिए उसने राजेश को खत्म करने की साजिश रच डाली।

 

7 of 9
पीडब्ल्यूडी की अफसर की हत्या
मई 2018

एक मई को सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर कसौली में टीसीपी अधिकारी शैलबाला की अगुवाई में अवैध निर्माण गिराने पहुंची थी। इस दौरान लोनिवि कर्मचारी गुलाब सिंह भी मौजूद थे। नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय सिंह ठाकुर ने पिस्तौल से शैलबाला और गुलाब सिंह पर गोलियां दाग दी थीं। इससे शैल बाला की मौके पर मौत हो गई, जबकि गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया था। गुलाब सिंह को दिल के करीब चार इंच नीचे गोली लगी थी, जो बाएं हिस्से को छूकर दाएं से बाहर निकल गई। 13 मई को गुलाब सिंह की भी मौत हो गई। विजय सिंह ठाकुर को  वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया गया। हिमाचल और दिल्ली पुलिस ने इस तरह से ऑपरेशन चलाया कि मथुरा पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

8 of 9
बेटे की हत्या
जुलाई 2018

बठिंडा में राजवीर कौर ने अपने 6 साल के बेटे को किरच से 14 वार कर मार डाला। आरोपी मां मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कत्ल किया। राजवीर ने हैरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा और एक के बाद एक 14 वार किए। मृतक बच्चे के पिता परमिंदर सिंह ने अपने ही इकलौते बेटे की खून सनी लाश बाथरूम में पड़ी देखी। आरोपी मां ने खुद हंसते हुए पूरे परिवार को इस बारे में बताया। यह सुनते ही पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके बाद राजवीर के पति परमिंदर सिंह बाथरूम की और दौड़े तो बेटे की हालत देखकर चिल्लाने लगे। परमिंदर के चिल्लाने की आवाज सुनकर बाकी लोग भी दौड़े आए तो नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

9 of 9
पंचकूला में चार हत्याएं
नवंबर 2018

पंचकूला के जिले खटौली गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब सभी कमरे में सो रहे थे। मृतकों की पहचान राजबाला (75), दिवांशु (17), आयुश (12) और किशोरी ऐश्वर्या (18) के रूप में हुई है। हत्यारोपी ने चारों की कनपटी और मुंह पर दो-दो गोलियां मारी हैं। चंडी मंदिर थाना पुलिस ने मृतक महिला राजबाला के भाई सुरेशपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हत्यारे निकले मृतकों की बुआ लवली, फूफा और उनके बेटे। इन्होंने 200 करोड़ की जमीन के लिए पहले मृतकों की मां को मारा और बाद में उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया। एक बच्ची बच गई, वो भी इसलिए किए बुआ के पास रह रही थी। पुलिस की पूछताछ में लवली ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने ही पति के साथ मिलकर प्रापर्टी के लालच में अपनी मां, दो भतीजों और एक भतीजी की हत्या कराई थी।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें