फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में

Mon, 28 Dec 2015 08:55 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
साल 2015 चंडीगढ़ के युवा एवं उभरते खिलाड़ियों के लिए कई मायनों में खास रहा। यहां से उभरे तीन खिलाड़ियों ने जहां टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई, वहीं एक WWE में सिलेक्ट हुआ। देखिए, एक नजर। -रिपोर्ट: संजीव पंगोत्रा
विज्ञापन

साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में

2 of 9
युवराज सिंह: सिटी के लोगों के दिलों के सबसे करीब युवराज सिंह की लगभग डेढ़ साल बाद दोबारा से टी-20 टीम में एंट्री हुई। आगामी आस्ट्रेलियाई दौरे के  लिए भारतीय टीम में युवी का चुना जाना यह साबित करता है कि उनमें आज भी एक ओवर में 6 छक्के लगाने का दम है। इस साल घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं ने युवी को टीम में जगह दी।
विज्ञापन

साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में

3 of 9
गुरकीरत मान: मोहाली केरहने वाले गुरकीरत मान का चयन आस्ट्रेलियाई दौर केलिए भारतीय वनडे टीम केलिए हुआ है। दाएं हाथ से बल्लेबाजी और आफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले गुरकीरत मान के लिए यह साल काफी लक्की रहा। इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरकीरत का वनडे टीम मे चयन हुआ था लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अब फिर से मान का आस्ट्रेलियाई के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में चयन किया गया है।

साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में

4 of 9
बिरेंद्र सरन: किसान का बेटा बिरेंद्र सरन की किस्मत इसी साल खुली जब इनका चयन आस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम के लिए हआ। मोहाली एकेडमी के ट्रेनी और तेज गेंदबाज  बिरेंद्र सरन तेज पहली बार टीम इंडिया में चुने गए हैं।
विज्ञापन

साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में

5 of 9
कशिश शर्माः अपनी तलवार की ताकत से देश भर में पहचान बना चुकी सिटी की फेंसिंग खिलाड़ी कशिश शर्मा को इस साल नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने पर 14 नवंबर को बाल दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों सम्मानित किया गया। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा ने अबतक 70 से अधिक मेडल जीत चुकी है। जिनमें गोल्ड, सिल्वर,ब्रांज मेडल शामिल हैं।
विज्ञापन

साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में

6 of 9
अंजुम मोदगिल: अपने सटीक निशाने के लिए जानी जाने वाली अंजुम मोदगिल डीएवी कॉलेज की छात्रा है। अगले साल रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ राउंड केलिए चुनी गई हैं। अंजुम देश ही नही विदेशों में भी अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चकित कर चुकी हैं।
विज्ञापन

साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में

7 of 9
आदिल बेदी: सिटी के युवा गोल्फर्स की शान है आदिल बेदी। अपने शानदार प्रदर्शन केदम पर इसी साल कई महत्ववपूर्ण गोल्फ चैंपियनशिप जीती। इसी आधार पर ऑल इंडिया गोल्फ यूनियन (आईजीयू) की मेरिट लिस्ट में टॉप पर रहे और जूनियर लेवल पर देश के नंबर 1 गोल्फर बनने में कामयाब रहे।

साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में

8 of 9
सतिंदर डागर: WWE में इसी साल इस रेसलर्स को अपने साथ अनुबंध किया है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर 42 के रेसलिंग हॉल में सतिंदर डागर ने इस खेल की शुरुआत की। WWE की ओर से इसी साल देश भर में पहलवानों के लिए टैलेंट हंट की शुरुआत की गई थी, जिसमें सतिंदर खरे उतरे।

विज्ञापन

साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में

9 of 9
गुरविंदर सिंह: उन्होंने कबड्डी में स्टेट और नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया। इसी आधार पर प्रो कबड्डी लीग में पटना टीम केलिए  गुरविंदर सिंह ने अपनी टीम में शामिल किया है। खालासा कॉलेंज के छात्र गुरविंदर कबड्डी के दावं पेंच मे पूरी तरह से माहिर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें