फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राफेल विमान उड़ाएगी देश की बेटी, चल रही है खास ट्रेनिंग, उड़ा चुकी हैं मिग-21

Mon, 21 Sep 2020 08:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
Rafale jet at ambala airbase - फोटो : पीटीआई
राफेल विमान की कमान अब महिला पायलट को भी देने की तैयारी की जा रही है। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में संबंधित महिला पायलट को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है। हालांकि भारतीय वायुसेना ने अभी महिला पायलट के नाम का खुलासा नहीं किया है। मगर वायुसेना सूत्र बताते हैं कि यह महिला पायलट अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में ट्वीन सीटर राफेल विमान में ट्रेनिंग ले रही है।
विज्ञापन

2 of 5
राफेल एयरक्राफ्ट - फोटो : Amar Ujala
यह महिला पायलट अभी मिग-21 लड़ाकू विमान को उड़ा रही हैं और इसी अनुभव के बाद अब राफेल की कमान देने की तैयारी की जा रही है। राफेल विमान उड़ाने के प्रशिक्षण के बाद ये महिला पायलट भी राफेल की 17 गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन का हिस्सा बन जाएंगी। यही स्क्वॉड्रन अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में राफेल विमानों को संभालती है।
विज्ञापन

3 of 5
राफेल एयरक्राफ्ट - फोटो : Amar Ujala
बताते चलें कि 27 जुलाई को फ्रांस से उड़े पांच राफेल विमान अपने नए घर अंबाला 29 जुलाई को पहुंचे थे। इन पांच राफेल विमानों में से दो विमान ट्वीट सीटर हैं, जोकि ट्रेनिंग के लिहाज से भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इन्हें लाने वाले सात पुरुष पायलटों को फ्रांस में ही प्रशिक्षित किया गया है।

4 of 5
राफेल में लगे हथियार - फोटो : dassault-aviation.com
ये पायलट पिछले साल से फ्रांस में राफेल उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे थे। इस गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह हैं। 10 सितंबर को भारत और फ्रांस के रक्षा मंत्रियों की मौजूदगी में राफेल को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया था। सूत्रों ने बताया कि राफेल विमानों की ये टीम अंबाला में अभ्यास में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : dassault aviation
इसी कड़ी में महिला पायलट को भी राफेल उड़ाने की ये ट्रेनिंग प्रशिक्षित पायलटों द्वारा दी जा रही है। जल्द ही इस महिला पायलट की ट्रेनिंग पूरी होगी। बताते चलें कि वर्तमान समय में भारतीय वायुसेना के पास लड़ाकू विमानों की दस महिला पायलट और 18 नेवीगेटर्स हैं। अब राफेल की गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन में भी एक महिला पायलट की एंट्री होने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें