भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को जैसे ही इसका एलान किया तो सोनाली के परिवार में उम्मीद की एक किरण जाग गई। सोनाली की मौत के बाद से उनकी बेटी और परिवार मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। गोवा के सीएम के एलान पर परिजनों का कहना है कि अब हमें न्याय मिलेगा।
सोमवार को गोवा के सीएम ने कहा कि सोनाली की बेटी यशोधरा की मांग पर हम यह जांच सीबीआई को सौंप रहे हैं। मैं आज ही गृह मंत्री को चिट्ठी लिख कर यह मांग करेंगे। हमें अपनी पुलिस पर भरोसा हैं और वह अच्छी जांच कर रही है, लेकिन सीबीआई जांच परिवार और लोगों की मांग है।
सोनाली फोगाट मौत मामले में रविवार को हिसार की जाट धर्मशाला में सर्व खाप महापंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें सोनाली की बेटी यशोधरा ने खाप प्रतिनिधियों से अपील की थी कि वे मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर सहयोग करें। महापंचायत में सरकार को 23 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
महापंचायत में सीबीआई जांच की अपील करती यशोधरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सीबीआई जांच की मांग पूरी होने के बाद सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने कहा कि अब हत्याकांड के असली मास्टर माइंड का चेहरा सामने आने की उम्मीद है। सुधीर तो केवल एक मोहरा है। गोवा पुलिस ने यह केस सीबीआई को सौंपने में काफी देरी की।
अमर उजाला से बातचीत में रिंकू ढाका ने कहा कि परिवार शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। गोवा पुलिस ने पिछले 20 दिन में केवल समय बर्बाद किया। 14 दिन के रिमांड के बाद भी पुलिस इस हत्याकांड को केवल प्रॉपर्टी व ड्रग के चारों ओर घुमा रही है। यह मामला ड्रग का नहीं है। सुधीर को हत्या का मुख्य आरोपी बनाने का प्रयास गोवा पुलिस ने किया। रिमांड के बाद भी पुलिस ने सुखविंद्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उसका क्या मकसद था। वह किस कारण से हत्याकांड में शामिल हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट।
- फोटो : twitter
रिंकू ढाका ने कहा कि गोवा पुलिस ने गुरुग्राम के फ्लैट को सील किया लेकिन मर्डर स्पॉट को सील करने के बजाय ध्वस्त करने का काम किया। जिससे हत्या के सबूत मिटाए जा सकें। सीबीआई की जांच में हत्याकांड के पीछे छिपे असली चेहरे सामने आएंगे। गोवा पुलिस जल्द से जल्द इस केस को सीबीआई को हैंडओवर करे। साथ ही पोस्टमार्टम, विसरा, कैमिकल टेस्ट की रिपोर्ट भी सार्वजनिक करे।
4 of 5
बेटी के साथ सोनाली फोगाट।
- फोटो : twitter
महापंचायत के अल्टीमेटम पर सीएम मनोहर लाल ने कहा था कि हमने लिखित में सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन उन्होंने कहा है कि पहले गोवा अपनी जांच पूरी करेगा और अगर परिवार इससे संतुष्ट नहीं है तो जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी। महापंचायत में चेतावनी दी गई थी कि सोनाली फोगाट की मौत मामले की जांच सरकार ने सीबीआई से नहीं करवाई तो पूरे उत्तरी भारत में आंदोलन फैलेगा। 24 सितंबर को होने वाली महापंचायत से पहले खापों के पास चिट्टी भेजकर उन्हें संदेश दिए जाएंगे। हरियाणा में इसे चिट्ठी फाडना कहते है। महापंचायत में कहा गया था कि खाप बेटी यशोधरा के साथ है और उसे न्याय दिलाकर दम लेगी।
कंडेला खाप के प्रधान टेकचंद कंडेला ने कहा था कि गोवा में भाजपा और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। उसके बावजूद सरकार सीबीआई जांच करवाने में देरी क्यों कर रही हैं। जांच में देरी से संदेह होता है इसलिए खाप सीबीआई जांच करवाने के लिए आगे आई है। अभी तो महापंचायत में कुछ खापें आई है 24 को होने वाली महापंचायत में हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की खापें आएगी।