प्रेमिका से जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई, तो 19 पेज के सुसाइड नोट और फेसबुक वीडियो में उड़ेला दर्द और फंदा लगाकर जान दे दी, जानिए पूरा मामला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
युवक ने फंदा लगाया
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। 12 अप्रैल को फंदे पर लटकर सुसाइड करने वाली प्रेमिका के वियोग में 12 मई को उसी टाइम प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले युवक ने पॉकेट डायरी के 19 पेज का सुसाइड नोट लिखा और 2.21 मिनट की वीडियो बनाकर अपने अपने व्हाट्सअप ग्रुप में डाली। इनमें उसने कहा है कि आई लव मॉम, आई लव डैड, आई लव दी। आप मेरे बिना नहीं रह सकते और मैं उसके बिना नहीं रह सकता।
विज्ञापन
3 of 9
युवक ने फंदा लगाया
मां मुझे माफ करना। मैं (प्रेमिका का नाम) से बहुत प्यार करता हूं। मैं उसके बिना नहीं रह सकता। मैं उसके पास जा रहा हूं। आईएम कमिंग सून। मृतक युवक पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला था और यहां फर्कपुर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में अपने मामा के पास रहता था। कुछ दिनों से एकता विहार कॉलोनी में अकेला किराए पर कमरा लेकर रहता था। सुबह व्हाट्सअप पर दोस्तों ने वीडियो देखा तो तुरंत उसके कमरे पर पहुंचे।
4 of 9
युवक ने फंदा लगाया
यहां उसका शव छत पर कुंडे से कपड़े के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। गुरदासपुर के दीना नगर निवासी रिषभ (26) कई साल से फर्कपुर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में अपने मामा धर्मवीर के पास रहता था और मामा की मीना मार्केट स्थित कास्मेटिक सामान की दुकान पर ही काम करता था। वह पिछले कुछ दिन से एकता विहार कालोनी में किराए के मकान में अकेला रह रहा था।
विज्ञापन
5 of 9
युवक ने फंदा लगाया
रिषभ के दोस्तों ने बताया कि रिषभ का ग्रीन पार्क कॉलोनी की ही एक फेशन डिजाइनिंग की छात्रा से प्रेम प्रसंग था। 12 अप्रैल को उसने भी प्रोफेसर कॉलोनी में अपने मामा के घर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उसकी मौत होने के बाद से रिषभ गम में डूबा रहता था। शनिवार-रविवार रात को उसने अपने कमरे में छत के कुंड़े से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह उन्होंने उसके खुद के बनाए व्हाट्सअप ग्रुप में सुसाइड करने से पहले बनाई गई वीडियो देखी।
विज्ञापन
6 of 9
युवक ने फंदा लगाया
जब वे उनके मकान पर गए तो यहां उसका शव फंदे से लटका देखा। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मृतक रिषभ के मामा धर्मवीर व अन्य परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पास से एक पॉकेट डायरी मिली। जिसके 19 पेज पर उसने सुसाइड नोट लिखा हुआ था। साथ ही उसके मोबाइल में सेल्फी कैमरे से बनाई गई वीडियो देखी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और डायरी, मोबाइल कब्जे लिया।
विज्ञापन
7 of 9
युवक ने फंदा लगाया
उसने मेरे लिए जान दी है, मैं उसके बिना नहीं रह सकता
सुसाइड करने से पहले व्हाटसअप ग्रुप में डाली वीडियो में रिषभ ने पंजाबी भाषा में कहा है कि मैं अपने मां-बाप और बहन से बहुत प्यार करता हूं और आप मेरे बिना नहीं रह सकते और मैं उसके बिना नहीं रह सकता। माता गुस्सा न करी, मैं वहां जाकर खुश रहूंगा। मेरे मरने पर रोना मत क्योंकि मुझे दुख लगेगा। मम्मी मुझें माफ कर देना। एक युवती से प्यार करने बारे में वह कह रहा था और वह उसके बिना नहीं रह सकता। उसने मेरे लिए जान दी है। मैं उसके बिना नहीं रह सकता, इसलिए मैं उसके पास जा रहा हूं। मैं मजबूर हूं। मुझे माफ कर देना। यह कह कर वीडियो बंद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
8 of 9
युवक ने फंदा लगाया
उसी तारीख व टाइम को वैसे ही किया सुसाइड
रिषभ व उसकी प्रेमिका के सुसाइड की कई बातों में समानताएं है। रिषभ ने जहां 12 मई की रात को सुसाइड किया। वहीं, सुसाइड नोट में बताई गई प्रेमिका ने भी 12 अप्रैल की रात को सुसाइड किया। उसने भी फंदा लगाकर सुसाइड किया था, वहीं रिषभ ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में प्रेमिका ने भी अपने मम्मी पापा से प्रेम करने व खुश रहने की बात कही थी। रिषभ ने भी अपने सुसाइड नोट में अपने परिजनों से प्यार करने व खुश रहने की बात कहीं। लड़की ने भी अपने मामा के घर रहती थी। इसी तरह रिषभ अपने अपने मामा के घर रहता था। दोनों ने अपने मामा के ही घर रहकर सुसाइड किया।
सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेवार
फर्कपुर थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि एकता विहार कॉलोनी में युवक द्वारा सुसाइड करने की सूचना पर मौके पर गए थे। मृतक ने सुसाइड करने से पहले डायरी की पन्नों पर सुसाइड नोट लिखा व एक वीडियो बनाई। दोनों में उसने किसी को अपनी मौत का जिम्मेवार नहीं ठहराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।