जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई और फिर बारात के आने से एक घंटा पहले प्रेमी के साथ ऐसी हालत में मिली, देखकर मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
2 of 6
शादी के दिन दुल्हन ने निगला जहर
घटना हरियाणा के रोहतक की है। बारात आने से महज चार घंटे पहले दुल्हन का प्रेमी मिलने पहुंच गया। आरोप है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद लड़की के परिजनों ने युवती और युवक को जहर खिला दिया।
विज्ञापन
3 of 6
शादी के दिन दुल्हन ने निगला जहर
हालांकि, लड़की के परिजनों का आरोप है कि दोनों ने एक दूसरे को जहरीला पदार्थ खिलाया है। हालत बिगड़ने पर दोनों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने युवती की हालत को गंभीर बताया है। वहीं, पुलिस ने युवक की शिकायत पर लड़की के नौ परिजनों पर केस दर्ज किया है।
4 of 6
bride hands
जानकारी के अनुसार, शनिवार को युवती की बारात आनी थी। बारात आने से चार घंटे पहले गांव का एक युवक लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। पुलिस को दी शिकायत में युवक ने कहा है कि वह युवती से चार साल से प्रेम करता है। लड़की का फोन आने पर वह मिलने गया था।
विज्ञापन
5 of 6
bridel
लेकिन युवती के परिजनों ने पहले उस पर लाठी-डंडों और कस्सी से हमला किया। बाद में जहरीला पदार्थ खिला दिया। उधर, युवती पक्ष के लोगों का कहना है कि घर पर आने के बाद युवक ने पहले युवती को जहरीला पदार्थ दिया। इसके बाद खुद खा लिया।
थाना सदर प्रभारी मनजीत मोर ने बताया कि युवक के बयान पर युवती पक्ष के मनोज, विकास, मनीष, दीपक, दिनेश, मोहित, गौरव, राजेंद्र समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है। स्वस्थ नहीं होने के कारण युवती ने कोई बयान भी नहीं दिया है। मामले की जांच की जा रही है।