फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रहने के लिए एक लड़की किस हद तक जा सकती है, यहां देखिए

Sun, 22 Apr 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सनौली(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
couple
लड़की को मोहब्बत हो गई, फिर उसने अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने के लिए ऐसा कारनामा किया, जिसने पूरे पानीपत तो हिलाकर रख दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हरियाणा पुलिस
मामला हरियाणा के पानीपत का है। भाभी के ममेरे भाई के साथ कोर्ट मैरेज करने वाली एक युवती ने परिवार वालों को चकमा देकर खुद को अगवा करने का नाटक रचा और प्रेमी पति के साथ फरार हो गई। भाई के बयान पर बापौली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। उधर, युवती ने अपने अपने पति के साथ सोनीपत की कोर्ट में पेश होकर सुरक्षा की मांग की। वहां पर उसे शेल्टर हाउस भेजा गया है। दोनों पहले ही प्रेम विवाह कर चुके थे।   
विज्ञापन

3 of 5
couple
ऐसे रचा अपहरण का नाटक
युवती ने अपने पति प्रदीप को पहले ही बता दिया था कि वह अपनी मां व भाई के साथ जब बग्गी पर खेत से लौट रही होगी तो उसी वक्त वो अपहरण का नाटक रचेंगे। सुबह आठ बजे युवती अपने भाई रोहित व मां सुनीता के साथ खेत से घास लेकर लौट रही थी। इसी वक्त पीछे से कार आई और बग्गी को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। कार से तीन नकाबपोश युवक उतरे और तीनों को जान से मारने की धमकी दी और युवती को कार में बैठाकर फरार हो गए।

4 of 5
कपल
लोगों ने इसकी सूचना गांव में दी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। शाम तक युवती के अपहरण की चर्चा हुई। शाम को पुलिस ने मामले में खुलासा कर दिया। थाना प्रभारी सुभाष कुमार के अनुसार, युवती प्राइवेट से बीए कर रही है। उसकी भाभी के मामा का लड़का प्रदीप है। प्रदीप सोनीपत का रहने वाला है। उसका युवती के घर आना-जाना था। वहां पर दोनों की दोस्ती हो गई थी। प्रदीप और युवती ने 30 जनवरी को दिल्ली में कोर्ट मैरिज किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
love couple
परिवार के लोगों को पूरी बात की जानकारी थी। वह युवती को उसके साथ नहीं जाने देना चाहते थे। इसके बाद युवती ने अपने पति प्रदीप के साथ मिलकर अपहरण का नाटक रचा। मंगलवार की सुबह खेत से आते समय वह अपने को अपहृत करवा कर सोनीपत कोर्ट पहुंची। वहां पर उसने अपना कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया। अदालत ने बापौली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को सोनीपत में शेल्टर हाउस में रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें