फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 इंच सीने की बात करने वालों पर भड़की 'सरबजीत' की बहन, बोली- तमाशा था सर्जिकल स्ट्राइक

Sun, 22 Apr 2018 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
दलबीर कौर
56 इंच सीने की बात करने वालों पर 'सरबजीत' की बहन भड़क गई और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए, पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू।
विज्ञापन

2 of 5
दलबीर कौर - फोटो : फाइल फोटो
शहीद सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने कहा कि सरबजीत की मौत कैसे हुई, उनके हत्यारे कौन है, हत्यारों का क्या हुआ? जैसे सवालों का जवाब आज तक उन्हें नहीं दिया गया है। सर्जिकल स्ट्राइक मोदी सरकार का तमाशा था और इस तमाशे को अब जनता जान चुकी है। 56 इंच के सीने की बात करने वाले कश्मीर में पत्थरबाजों पर तो शिकंजा कस नहीं पा रहे हैं। ऐसे में ऐसी सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर
वे मंगलवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में पिछले कई वर्षों से सजा काट रहे 300 से अधिक कैदियों की रिहाई की आवाज दलबीर कौर सामाजिक संस्थाओं के संग मिलकर अंतरराष्ट्रीय अदालत में बुलंद कर रही है। करीब दो बरस पहले दलबीर कौर ने लाहौर हाईकोर्ट से भारतीय कैदियों की सूची लेकर उसे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सौंपा था।

4 of 5
सरबजीत सिंह - फोटो : File Photo
आज तक विदेश मंत्रालय की ओर से इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में अब इस गंभीर मसले को दलबीर कौर ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले जाने का निर्णय किया है। दलबीर कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगाए। उन्होंने कुछ कैदियों के उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब का नानक सिंह 1984 में अपने पिता के साथ खेतों में गया और गलती से बॉर्डर के जरिए पाक सीमा में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sarabjit Singh
दलबीर कौर ने कहा कि आज नानक सिंह युवा अवस्था में है और उसके इंतजार में उनके परिजनों की आंखें पथरा गई हैं। इसी तरह से मोदी के अपने राज्य गुजरात के अहमदाबाद का कुलदीप पाक जेल में कई वर्षों से बंद है और वह टीबी रोग से पीड़ित है। ऐसे ही 300 कैदियों को लेकर उन्होंने अनेक बार मोदी को भी खत मिले, पर कोई जवाब नहीं आया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें