फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मेरी मां मुझे वेश्या बनाना चाहती है, पर मैं नहीं बनना

Tue, 05 May 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
हरियाणा के सिरसा में पुलिस विभाग में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अपनी मां पर वेश्यावृत्ति के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

साहब! मेरी मां मुझे वेश्या बनाना चाहती है, पर मैं नहीं बनना

2 of 5
हांसी की रहने वाली 16 साल की किशोरी ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से वह अपनी मां से अपनी आबरू बचाती फिर रही है। इससे पहले उसने इसी मामले की मौखिक शिकायत हांसी और हिसार थाने में भी की थी, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती ने एएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन

साहब! मेरी मां मुझे वेश्या बनाना चाहती है, पर मैं नहीं बनना

3 of 5
लड़की ने एएसपी को शिकायत में बताया कि उसकी मां, चाची व बहन देह व्यापार में लिप्त हैं। उसकी मां जबरदस्ती उसको भी देह व्यापार के धंधे में धकेल रही है। इसकी वजह से वे उसके साथ मारपीट करते हैं, घर में बंद करके रखते हैं। पिछले डेढ़ साल से अपने रिश्तेदारों के यहां घर से भाग-भाग कर अपनी इज्जत बचा रही है, लेकिन हमेशा रिश्तेदार या तो पुलिस को सौंप देते हैं या फिर घरवालों को भेज देते हैं।

साहब! मेरी मां मुझे वेश्या बनाना चाहती है, पर मैं नहीं बनना

4 of 5
युवती ने आगे बताया कि अब घर से भागकर वह सिरसा के बेगु गांव पहुंची तो यहां अपने रिश्तेदारों को सारी कहानी बताई। रिश्तेदार लड़की को लेकर एएसपी के सामने पेश हुए। यहां युवती ने अपनी आपबीती को सुनाया और पुलिस से इंसाफ मांगा। एएसपी ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहब! मेरी मां मुझे वेश्या बनाना चाहती है, पर मैं नहीं बनना

5 of 5
मामले की गंभीरता देख पुलिस ने लड़की को परिजनों को नहीं सौंपा। सरपंच और लड़की के तलाकशुदा जीजा उसे एसपी के पास लेकर पहुंचे। एसपी के न होने पर एएसपी प्रतीक्षा गोदारा ने शिकायत सुनते हुए तत्काल प्रभाव से पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं। अब लड़की पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें