लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों से परेशान लोग अगले आज फ्री में पेट्रोल भरवा सकते हैं, इसके लिए बस एक काम करना होगा।
विज्ञापन
2 of 7
petrol pump
यह एक स्पेशल ऑफर है और इसकका फायदा उठाने के लिए लोगों को सिर्फ अपने भुगतान का तरीका बदलना होगा। यह जानकारी चंडीगढ़ सेक्टर 7सी स्थित सिद्धू सर्विस स्टेशन के संचालक पंकज ने दी।
विज्ञापन
3 of 7
petrol pump
उन्होंने बताया कि यह ऑफर मोबिक्विक कंपनी दे रही है। यह 20 नवंबर से शुरू हुआ था और 24 नवंबर तक रहेगा। शाम को 6 बजे से 9 बजे तक पेट्रोल भरवाने पर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
4 of 7
petrol pump
ऑफर के तहत अगर आप पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए इस मोबाइल वॉलेट से भुगतान करते हैं, तो 100 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर के तहत आपको 100 फीसदी कैशबैक मिल रहा हो, लेकिन अधिकतम कैशबैक 100 रुपए तक का ही मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 7
petrol pump
पेट्रोल पंप पर जैसे ही आप ईंधन भरवाएं, QR कोड स्कैन कर के इस वॉलेट के जरिये भुगतान करना है। इसके बाद आपके वॉलेट में 24 घंटों के भीतर कैशबैक आ जाएगा। इस कैशबैक का इस्तेमाल अगली बार डीजल-पेट्रोल भरवाने में किया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
petrol pump
हालांकि, यह कैशबैक आपको सुपरकैश के रूप में मिलेगा। वहीं इस सुपरकैश का इस्तेमाल आप अगली बार डीजल-पेट्रोल के लिए तभी कर सकेंगे, जब आप कम से कम 200 रुपए का ट्रांजेक्शन करेंगे। आपको कैशबैक पाने के लिए कम से कम 10 रुपए की ट्रांजेक्शन करनी होगी।
बता दें कि इस ऑफर का लाभ हर पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा। मोबीक्विक ने अपनी वेबसाइट www.mobikwik.com पर पेट्रोल पंप की पूरी लिस्ट दी है, जहां से आप पेट्रोल पंप की लिस्ट देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबीक्विक की वेबसाइट पर जा सकते हैं।