फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल' में आमिर ने की कहानी से छेड़छाड़, गीता ने बताया सच

Sun, 01 Jan 2017 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
गीता फौगाट
दंगल मूवी के क्लाइमेकस में आमिर खान पर फिल्माए गए एक सीन को पहलवान गीता फौगाट से सिरे से झुठला दिया और सफाई भी दी। जानिए क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 5
जब अखाड़े में उतरीं फोगट स‌िस्टर्स तो हुआ कमाल - फोटो : स्कूप व्हूप
दरअसल मूवी में एक सीन दिखाया गया, जिसमें गीता फौगाट की बाउट के दौरान उनके पिता महावीर फौगाट को एक कमरे में बंद कर दिया जाता है। इस सीन पर गीता के कोच प्यारेलाल सोंधी ने आपत्ति जताई, लेकिन गीता फौगाट ने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा फिल्म को रोमांचक बनाने के लिए किया गया। वास्वत में ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
dangal
गीता फौगाट ने बताया कि उनके पापा महावीर फौगाट को कमरे में बंद नहीं किया गया था, बल्कि रेसलिंग एरिया में जाने से रोका गया था। रेसलिंग एरिया वो होता है, जहां सभी पहलवान और कोच मौजूद रहते हैं। गीता ने बताया कि पापा हमारे साथ रहना चाहते थे, लेकिन उन्हें एंट्री गेट पर ही रोके रखा गया। मैच से पहले भी और मैच के दौरान भी उन्हें रेसलिंग एरिया में आने नहीं दिया गया।

4 of 5
दंगल, बॉलीवुड - फोटो : self
गीता ने बताया कि पापा को रेसलिंग एरिया में खड़े होकर मैच देखने से रोका गया था, लेकिन कमरे में बंद करने वाली बात गलत है। उन्होंने मैच देखा था और वो भी गैलरी में बैठकर। पापा हमें कुछ टिप्स देना चाहते थे। प्रतिद्वंदी के बारे में कुछ बताना चाहते थे, लेकिन वो संभव नहीं हो पाया। पर जिस तरह की बातें सीन को लेकर की जा रही हैं, वो बिल्कुल गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dangal
गीता ने बताया कि फिल्म में दिखाई गई 99 फीसदी बातें एकदम सही है और ऐसा असलियत में उन्हें ट्रेनिंग के दौरान झेलना पड़ता था। फिल्म में 99 फीसदी सच्चाई और 1 फीसदी मनोरंजन है। हमारे पिता महावीर फौगाट ने रियल लाईफ में जो किया है, 'दंगल' की रील लाईफ में उसे हू-ब-हू फिल्माया गया है। मूवी के जरिए तमाम उन तकलीफों को दिखाया गया है, जिनका सामना पापा महावीर ने वाकई में किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें