फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#गणेशचतुर्थी का सभी राशियों पर रहेगा असर, तो इच्छा पूर्ति के लिए ऐसे करें पूजन...बनेंगे बिगड़े काम

Fri, 14 Sep 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
ganesh utsav - फोटो : ganesh utsav
गणेश चतुर्थी का सभी राशियों पर असर पड़ रहा है। इसलिए अगर आपको भी अपनी मनोकामना की पूर्ति करनी है तो ऐसे करें गणपति की पूजा, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गणेश जी - फोटो : amar ujala
गणपतिको प्रथम पूज्य देव माना जाता है। वे भक्तों के कष्ट दूर करते हैं लेकिन इस पूजा का असर दोगुना होता जब आप राशि के अनुसार गणेश पूजन करते हैं। 10 दिन तक चलने गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्त बप्पा की मूर्ति को स्थापित कर पूजा करते हैं। इस दिन राशि अनुसार पूजन विशेष फल देता है।
विज्ञापन

3 of 7
ganesh utsav - फोटो : ganesh utsav
किसी भी पूजा को प्रारम्भ करने के पूर्व श्री गणेश उपासना की जाती है। कुल 12 राशियां होती हैं। हर राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। यदि हम राशि अनुसार उपासना और आराधना करें तो और बेहतर परिणाम आता है। जानिए किस राशि अनुसार, कैसें करें पूजन...

4 of 7
ganesh chaturthi - फोटो : amar ujala
मेष: वक्रतुंड रूप में भगवान गणेश की आराधना करें। गुड़ का भोग लगाएं। ताम्र पात्र का दान करें।
वृष: शक्ति विनायक रूप में श्री गणेश पूजा करें। मिश्री का भोग लगाएं। श्वेत वस्त्र का दान करें।
मिथुन: लक्ष्मी उपासना भी गणेश जी के साथ करें। श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग का लड्डू चढ़ाएं। मोदक का भोग लगाएं। वस्त्र का दान करें।
विज्ञापन

5 of 7
गणपति - फोटो : amar ujala
कर्क: वक्रतुंड रूप में श्री गणेश उपासना करें। मिस्री और घी को मिलाकर भोग लगाएं। चावल का दान करें।
सिंह: गणेश जी के साथ लक्ष्मी पूजन भी करें। गायत्री पूजा भी करें। श्री गणेश जी की बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। गेहूं और गुड़ का दान करें।
कन्या: लक्ष्मी गणेश रूप का पूजन करें। दूध और फल की बनी खीर का भोग लगाएं। मूंग की दाल और वस्त्र का दान करें।

 
विज्ञापन

6 of 7
ganesh - फोटो : ganesh
तुला: वक्रतुंड रूप में श्री गणेश उपासना करें। नारियल के लड्डू का भोग श्री गणेश जी को लगाएं। चावल का दान करें।
वृश्चिक: श्वेतार्क गणेश की उपासना करें। मोती चूर के लड्डू का भोग लगाएं। मसूर की दाल का दान करें।
धनु: लक्ष्मी गणेश रूप की पूजा करें। श्री गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। धार्मिक पुस्तक का दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ganesh - फोटो : ganesh
मकर: शक्ति विनायक रूप में हृदय में धारण कर गणेश पूजन करें। मोदक और इलाइची का भोग लगाएं। तिल का दान करें।
कुंभ: शक्ति विनायक गणेश जी का पूजन करें। बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। गरीबों में काला वस्त्र बांटें।
मीन: हरिद्रा गणेश पूजन करें। लड्डू और शहद का भोग लगाएं। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें