अंतिम विदाई देने से पहले मां ने बेटे का सिर गोद में रखकर ऐसी बात कही, सुनकर बहनें फूट-फूट कर रोईं। मौके पर मौजूद लोग भी रोने लगे, जानिए क्या कहा...
विज्ञापन
2 of 6
विक्की गौंडर का अंतिम संस्कार
पंजाब में आतंक का दूसरा नाम बन चुके गैंगस्टर विक्की गौंडर को पुलिस ने मार गिराया। जब उसका शव घर पहुंचा तो मां का कलेजा फट गया। वह बोली- विक्की ने मुझसे वादा किया था, तोड़ दिया। उसने मुझसे कहा था कि वह वापिस आकर छोटी बहन की शादी करेगा, पर वो तो दुनिया छोड़कर चला गया। अब मैं क्या करुंगी, बेटी को क्या जवाब दूंगी। बहनों से अब राखी कौन बंधवाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
विक्की गौंडर का अंतिम संस्कार
मां और बहनों ने विक्की गौंडर के माथे पर सेहरा सजाया, तब उसकी शवयात्रा निकली। कड़ी सुरक्षा में गौंडर का अंतिम संस्कार रविवार को गांव सरावां बोदला के श्मशान घाट में हुआ। शव को अग्नि देने की रस्म पिता महल सिंह ने अदा की। पुलिस प्रशासन ने गांव सरावां बोदला और आसपास के रास्तों पर भारी पुलिस दल तैनात किया गया था।
4 of 6
विक्की गौंडर का अंतिम संस्कार
विक्की गौंडर के रिश्तेदारी में मामा लगते बिट्टू ने एनकाउंटर टीम के इंचार्ज विक्रम बराड़ पर दोस्ती के नाम पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया। बिट्टू के अनुसार विक्की गौंडर और विक्रम बराड़ दोनों दोस्त थे। वह स्कूल टाइम के दौरान एक साथ खेलों में हिस्सा लेते रहते थे।
विज्ञापन
5 of 6
विक्की गौंडर का अंतिम संस्कार
उन्होंने बताया कि विक्रम ने विक्की को दोस्ती के नाम पर सरेंडर करने का दबाव बनाया। साथ ही उसे सरेंडर करने पर कुछ न होने देने की बात कही। उसे अपने झांसे में लेकर सरेंडर करने के लिए राजी कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विक्की के सरेंडर करने के बाद उसे मारकर एनकाउंटर दिखा डाला।
विक्की ने उन्हें एनकाउंटर से कुछ दिन पहले विक्रम के कहने पर सरेंडर करने की बात कही थी। उन्होंने इस मामले में राजस्थान सरकार से मजिस्ट्रेट जांच की मांग भी की है। राजस्थान सरकार ने उन्हें जांच का विश्वास दिलाया है। उनका कहना है कि अगर इसके बावजूद सच सामने न आया तो हाईकोर्ट का सहारा लिया जाएगा।