फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के अंतिम संस्कार में पहुंचे 3 राज्यों के नेता, हजारों समर्थक

Wed, 04 May 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
1 of 7
गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी का संस्कार - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के गैंगस्टर नेता जसविंदर सिंह भुल्लर उर्फ रॉकी के अंतिम संस्कार में 3 राज्यों के दिग्गज नेता और हजारों समर्थक शामिल हुए। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी का संस्कार - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार सोमवार को पंजाब के फाजिल्का में रॉकी के पैतृक गांव झुग्गियां केहर सिंह में हुआ। इससे पहले गुरुनानक एंक्लेव स्थित निवास से सोमवार सुबह आठ बजे गैंगस्टर जसविंदर सिंह भुल्लर उर्फ रॉकी की शव यात्रा निकाली गई जो पूरे शहर से होती हुई पैतृक गांव झुग्गियां केहर सिंह पहुंची। रास्ते में रॉकी के चाहने वालों ने यात्रा रोक उसके दर्शन किए। गांव झुग्गियां केहर सिंह में उसी के खेतों में रॉकी के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी का संस्कार - फोटो : अमर उजाला
छोटे भाई रोमन भुल्लर ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर हजारों की संख्या में रॉकी के चाहने वाले मौजूद थे। यही नहीं कई राजनीतिक नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह ने भी रॉकी को श्रद्धांजलि दी। यही नहीं कई राजनीतिक नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह ने भी रॉकी को श्रद्धांजलि दी। रॉकी की दलित वर्ग और राय सिख बिरादरी में अच्छी पकड़ थी। 

4 of 7
गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी का संस्कार - फोटो : अमर उजाला
रॉकी की अंतिम विदाई में हजारों की संख्या में विभिन्न गांव से महिलाएं व पुरुष पहुंचे। रॉकी के संस्कार में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान तक के राजनीतिक नेता भी शामिल हुए। इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह, हरियाणा के संजय चौटाला पुत्र ओम प्रकाश चौटाला, अकाली सांसद शेर सिंह घुबाया, कांग्रेस के पूर्व जंगलात मंत्री हंस राज जोसन, कांग्रेसी नेता महिंदर सिंह रिणवा ने भी रॉकी को श्रद्धांजलि भेंट की। 
विज्ञापन

5 of 7
गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी का संस्कार - फोटो : अमर उजाला
सोलन के पास गैंगवार में मारे गए रॉकी का शव रविवार देर रात को फाजिल्का के गुरुनानक एंक्लेव स्थित उसके आवास पर लाया गया। वहां से शव को पूरे शहर की परिक्रमा करवाई गई व बाद में उसके पैतृक गांव झुग्गियां केहर सिंह ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में जहां फाजिल्का से हजारों समर्थक कारों, बड़े वाहनों व दुपहिया वाहनों पर शामिल हुए वहीं गांव में भी हजारों लोग रॉकी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहले से ही मौजूद थे। 
विज्ञापन

6 of 7
गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी का संस्कार - फोटो : अमर उजाला
वहीं उसके पैतृक गांव में खेत में किए गए दाह संस्कार के दौरान उसके समर्थकों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि कई एकड़ में फैले रॉकी के खेतों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। उसकी माता हरमिंदर कौर व बहन राजप्रीत कौर भी अंतिम संस्कार में मौजूद थीं। शवयात्रा के दौरान शहर के अधिकांश दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी का संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बहन लड़ सकती है 2017 का विधानसभा चुनाव: रॉकी के अंतिम संस्कार में एकत्र हुए लोगों का कहना है कि रॉकी की जगह उसकी बहन राजप्रीत कौर को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारेंगे। रॉकी चुनाव लड़ने का इच्छुक था, लेकिन अब वह नहीं तो क्या हुआ उसकी बहन चुनाव लड़ेगी। 2012 का चुनाव राजप्रीत कौर लड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें