फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: सरकार का तोहफा मिलते ही खिलखिला उठे पुलिस वालों के चेहरे

Sun, 01 May 2016 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब पुलिस के अफसरों को प्रमोशन की सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार ने पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा‌ दिया तो वे खिलखिला उठे। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने बैज लगाए। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
पंजाब पुलिस के अफसरों को प्रमोशन की सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी में किया गया। सुखबीर ने शनिवार को यहां 343 पुलिस अधिकारियों को रैंक दिया। जिनमें 88 डीएसपीज को एसपी बनाया गया जबकि 102 इंस्पेक्टरों को डीएसपी और 153 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर के तौर पर पदोन्नति दी।  
विज्ञापन

3 of 6
पंजाब पुलिस के अफसरों को प्रमोशन की सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सुखबीर बादल ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार बहुत जल्द सवा लाख पदों पर भर्तियों करेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंजाब पुलिस में भी बड़े स्तर पर भर्ती अतिशीघ्र की जाएगी। सरकार सैधांतिक तौर पर यह फैसला पहले ही ले चुकी है कि प्रदेश के एक लाख 20 हजार युवकों को विभिन्न विभागों में नौकरियां दी जाएंगी।

4 of 6
पंजाब पुलिस के अफसरों को प्रमोशन की सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस को भरोसा दिया पुलिस आधुनिकीकरण में फंडों की कमी आड़े नहीं आएगी और पुलिस कर्मियों को पदोन्नतियां देने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा ही यह कोशिश रही है कि पंजाब पुलिस की समस्याओं का सही निपटारा हो ताकि पुलिस अपराधों की रोकथाम करे और असामाजिक तत्वों परे नकेल डालकर बेहतर वातावरण बनाने में सक्षम हो। 
विज्ञापन

5 of 6
पंजाब पुलिस के अफसरों को प्रमोशन की सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
बादल ने राज्य की पुलिस को ओर मजबूत करने की वकालत करते हुए कहा कि उनका भरपूर प्रयास है कि पंजाब पुलिस को देश की सर्वोत्तम पुलिस फोर्स में शुमार करवाया जाए।उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में तीन हजारों पुलिस कर्मियों को पदोन्नतियां दी गई हैं जिससे पिछले नौ वर्षो में तरक्की हासिल पुलिस कर्मचारियों की संख्या बीस हजार हो गई है। उन्होने आगे कहा कि डायल 100 की सेवा अब देहाती क्षेत्रों में भी उपलब्ध करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंजाब पुलिस के अफसरों को प्रमोशन की सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
उन्होने कहा कि पुलिस को थानों में से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाने चाहिए ताकि आम लोगों की सेवा बेहतर ढंग से हो सके। उन्होने चेतावनी दी कि भ्रष्ट अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और डीजीपी सुरेश अरोड़ा को कहा कि भ्रष्ट और निकम्मे कर्मचारियों की सूची तैयार की जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें