फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की गौंडर की विदेश की तस्वीरें सामने आईं, पुलिस कर रही इनकार

Wed, 12 Jul 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Vicky Gounder
गैंगस्टर विक्की गौंडर के विदेश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। आप भी देखिए
विज्ञापन

2 of 6
Vicky Gounder
नाभा जेल ब्रेक करने के आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर के विदेश फरार होने की बात से भले ही पंजाब पुलिस इनकार कर रही है। वहीं शेरा खुब्बन ग्रुप ने मंगलवार को फिर पुलिस को झुठलाते गौंडर के विदेश की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Vicky Gounder
इस संबंध में एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि पूरे मामले की विभिन्न एजेंसियों की ओर से जांच की जा रही है। जब तक गौंडर के विदेश भागने के पुख्ता सबूत नहीं मिलते हैं, पुलिस कुछ नहीं कह सकती है। उन्होंने आशंका जताई है कि पुलिस को गुमराह के लिए यह सब ड्रामा किया जा रहा है।

4 of 6
Vicky Gounder
गौंडर के विदेश की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर शेरा खुब्बन ग्रुप ने लिखा है कि सभी भाइयों और बहनों को अपने वीर विक्की गौंडर की ओर से भेजी गईं कुछ तस्वीरें। वह बिल्कुल सही सलामत अपने ठिकाने पर पहुंच गया है। आप सभी की दुआओं के साथ अब अपना वीर सुरक्षित है। अपने वीर गौंडर की नई लुक जल्द ही आप सभी को दिखाएंगे। लव यू ऑल। 
विज्ञापन

5 of 6
Vickey Gounder
गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गौंडर ने 21 जनवरी 2015 को पुलिस की हाजिरी में गैंगस्टर व शार्प शूटर सुक्खा काहलवां की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने विक्की गौंडर को 20 दिसंबर 2015 को तरनतारन से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vicky Gounder Sarawan Bodla
 27 नवंबर 2016 को विक्की गौंडर नाभा जेल से कुछ कैदियों समेत फरार हो गया था। इसके बाद से गौंडर पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। गौंडर गुरदासपुर ट्रिपल मर्डर केस में भी आरोपी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें