फेसबुक पर वायरल हो रहीं ये तस्वीरें किसी शूटिंग की नहीं, बल्कि गैंगस्टर की हैं, जो जेल में ही क्लिक की गई और वहीं से अपलोड की गई।
विज्ञापन
2 of 6
जेल में बर्थडे सेलिब्रेशन
मामला पंजाब के फरीदकोट का है। जिला पुलिस ने एक दिन पहले शुक्रवार रात केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद गैंगस्टर भारत भूषण उर्फ भोला शूटर का जन्मदिन मनाकर उसकी फोटो फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में भोला शूटर व एक अन्य गैंगस्टर परमपाल सिंह पाला बराड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
जेल में बर्थडे सेलिब्रेशन
पुलिस के मुताबिक हत्या के एक मामले में जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर भारत भूषण उर्फ भोला शूटर ने 2 अप्रैल को जेल में अपने साथियों के साथ जन्मदिन मनाया, जिसकी फोटो को पाला बराड़ ने अपने अकाउंट से फेसबुक पर अपडेट की। इस मामले की जानकारी मिलने पर हरकत में आए जेल प्रशासन ने दोनों गैंगस्टरों की बैरक की तलाशी लेते हुए वहां से तीन स्मार्ट फोनों समेत कुल चार मोबाइल फोन बरामद किए है।
4 of 6
जेल में बर्थडे सेलिब्रेशन
फिर जेल प्रशासन ने पुलिस को दोनों गैंगस्टरों समेत कुल 7 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायती पत्र भेजा है लेकिन जेल प्रशासन के इस पत्र से पहले ही जिला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही एक आपराधिक केस के चलते फरीदकोट जेल पहुंचे फरीदकोट के गांव सूरघूरी के परमपाल सिंह पाला बराड़ ने शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी फेसबुक को अपडेट करते हुए जेल के भीतर की तस्वीरें डाली।
विज्ञापन
5 of 6
जेल में बर्थडे सेलिब्रेशन
इन तस्वीरों में कोटकपूरा के कुख्यात गैंगस्टर व अपने ही साथी गैंगस्टर लवी दियोड़ा के कत्ल केस में बंद भारत भूषण उर्फ भोला शूटर समेत कुछ अन्य नौजवान दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में जेल के डिप्टी अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ ने बताया कि फेसबुक चलाने का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने गैंगस्टरों की बैरक से चार मोबाइल पकड़े है, जिसके आधार पर बैरक में बंद सभी सात कैदियों पर केस दर्ज करने की सिफारिश की गई है। उधर, एसपी दीपक पारिक ने बताया कि पुलिस ने जेल प्रशासन की सूचना से पहले ही दोनों गैंगस्टरों पर केस दर्ज कर लिया है और पुलिस मोबाइल उपलब्ध करवाने में मदद करने वाले जेल कर्मियों की शिनाख्त करके उन्हें भी केस में नामजद करेगी।
जसविंदर रोंकी का करीबी है पाला बराड़
जेल से फेसबुक पर फोटो अपलोड पाला बराड़, फाजिल्का के गैंगस्टर से नेता बने जसविंदर सिंह रोंकी का करीबी रिश्तेदार है। जिस समय हिमाचल प्रदेश में रोंकी की हत्या की गई थी, उस समय पाला बराड़ ही उसकी गाड़ी को ड्राइव कर रहा था। मालूम हो कि फरीदकोट जेल में कैदियों व हवालातियों द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग करना नई बात नहीं है। जेल विभाग के रिकार्ड के मुताबिक ही पिछले तीन माह के दौरान फरीदकोट जेल में बंद कैदियों से करीब 57 मोबाइल फोन बरामद हो चुके हैं। पिछले साल 10 नवंबर को बठिंडा के गैंगस्टर लक्खा सिधाना ने फेसबुक लाइव होकर सरकार को नसीहत दी थी। इसके बाद कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई व भोला शूटर समेत कई अपराधियों से फोन पकड़े जा चुके है।