अमृतसर में 2 गिरोहों में छिड़े गैंगवार में दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी। अचानक इस गैंगवार में ड्यूटी पर तैनात एएसआई को गोलियां लगीं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
तस्वीरें: अमृतसर में दो गुटों में गैंगवार, ASI को गोली लगी
2 of 5
पंजाब के अमृतसर में 2 गिरोहों में छिड़े गैंगवार में गोली लगने से एएसआई घायल। दरअसल गुज्जरपुरा में बुधवार की रात हरिया और सोनू कंगला गैंग आमने-सामने हो गए। दोनों गैंग के बीच फायरिंग में घिरने से एएसआई सुखबीर सिंह (49) को गोली लगी। गंभीर हालत में उसे गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय एएसआई पीसीआर कार के पास खड़ा था। पुलिस कमिश्नर समेत बड़े पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद घायल एएसआई का हाल-चाल लिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: अमृतसर में दो गुटों में गैंगवार, ASI को गोली लगी
3 of 5
थाना सी डिवीजन के प्रभारी नवनीत सिंह माहल ने बताया बुधवार की रात एएसआई सुखबीर सिंह की पीसीआर कार पर ड्यूटी थी। अपने बयान में एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया करीब सवा दो बजे पुलिस पार्टी के साथ गुज्जरपुरा में पीसीआर कार के पास खड़ा था। इसी बीच हरिया सोनू कंगला के गैंग के सदस्य आमने-सामने हो गए। दोनों गैंग के बीच फायरिंग होने लगी।
तस्वीरें: अमृतसर में दो गुटों में गैंगवार, ASI को गोली लगी
4 of 5
इसी दौरान सोन कंगला गैंग की ओर से चलाई गई एक गोली उसके कूल्हे में लगी और वह बेहोश होकर गिर गया। साथी पुलिसकर्मी घायल एएसआई सुखबीर सिंह को सिविल अस्पताल ले गए। वहां से उसे गुरुनानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर तड़के पांच बजे पुलिस कमिश्नर जतिंद्र सिंह औलख, डीसीपी हरप्रीत सिंह गिल, डीसीपी क्राइम हरविंद्र सिंह संधू ने घटनास्थल का मुआयना किया।
तस्वीरें: अमृतसर में दो गुटों में गैंगवार, ASI को गोली लगी
5 of 5
इसके बाद एएसाई का हाल-चाल जानने गुरुनानक देव अस्पताल पहुंचे। वहीं थाना प्रभारी ने घायल एएसआई सुखबीर सिंह के बयान पर सोनू कंगला, बॉबी मल्होत्रा, कटू, माना और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शहर की नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।