फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर करेंगे इन 5 मंत्रों का जाप, तो खुश हों जाएंगे गणपति बप्पा और...चमकी जाएगी किस्मत

Thu, 13 Sep 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
ganesh utsav - फोटो : ganesh utsav
गणेश जी कल्याण करने वाले देवता हैं। आइए आपको बताते हैं गणेश भगवान के 5 ऐसे मंत्र, जो आपकी लाइफ में ना केवल बदलाव लाएंगे, बल्कि आपकी किस्मत भी चमका देंगे।
विज्ञापन

2 of 7
ganesh utsav - फोटो : ganesh utsav
हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ काम करते हुए सभी देवताओं से पहले भगवान गणेश का नाम लिया जाता है। शुभ, कल्याण और स्थिरता के देवता गणेश के लिए सारे ही काम आसान हैं। जो व्यक्ति, दरिद्रता, रोग और मानसिक स्थिरता चाहता हैख् उसके लिए भगवान गणेश की आराधना जीवन में मंगलता प्रदान करेगी।
विज्ञापन

3 of 7
ganesh chaturthi - फोटो : amar ujala
पहला मंत्र संभावित संकट से मुक्ति के लिए
कहते हैं जीवन में सबसे जरूरी है संकटों और कष्टों से दूर रहना। 'ऊं नमो हेरम्ब मदमोहित मम संकटान निवारय स्वाहा' इस मन्त्र की 1 माला का जाप करने से आपके जीवन में संकट नहीं आएंगे और यदि आ भी गए तो गणेश जी कृपा से उनका प्रभाव कम हो जाएगा।

4 of 7
गणपति - फोटो : amar ujala
दूसरा मंत्र आलस्य, निराशा और कलह के साथ विपत्ति को खत्म करने के लिए
'गं क्षिप्रप्रसादनाय नमः' के शास्त्रोक्त मन्त्र की 2 माला का जाप करें। इससें जीवन में आशा का संचार होता है। इस गणेश चतुर्थी आप यदि 11 दिन इस मंत्र का जाप करते हैं तो जिंदगी में अलग ही परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन

5 of 7
ganesh
तीसरा मंत्र पैसे और आत्मविश्वास के लिए
जीवन में पैसे की कमी और आर्थिक समस्या के कारण कई तरह की समस्याएं पैदा होती है। ऐसे में इस गणेश चतुर्थी आपके लिए धन और आत्मबल प्राप्ति के लिए 'ऊॅ गं नमः' निम्न मन्त्र की एक माला लाइफ को बदल देगी। यह एक ऐसा मंत्र है जिससे पैसे आने के नये रास्ते खुलेंगे और आप तेजी से उन्नति के लिए आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
ganesh - फोटो : ganesh
चौथा मंत्र हर तरह की सफलता के लिए
गं गणपते नमः एक ऐसा मंत्र है जो ना केवल बहुत आसान है, बल्कि यह आपको हर तरह के काम में उन्नति दिलाएगा। यदि आप जीवन में सफलता चाहते हैं तो आपको इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए. इससे पैसा, शौहरत और सफलता तीनों ही चीज आपके पास आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ganesh - फोटो : ganesh
पांचवा मंत्र: गणपति जी का बीज मंत्र 'गं' है। इस मंत्र के जाप से हर तरह के कष्ट, विघ्न और दुख दूर होते हैं। यह सिद्धि, शौहरत और समृद्धि देने वाला मंत्र है। इसका जाप हर व्यक्ति को रोजाना करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें