देश के भावी युवा इंजीनियर्स के हाथों से बनी गजब की मशीनें आपके होश उड़ा देंगी। तस्वीरों में देखिए मशीनों की एक झलक।
विज्ञापन
युवाओं के हाथों से बनी गजब की मशीनें, देखिए तस्वीरें
2 of 6
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पैक) में ओपन हाउस प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स के जरिए भविष्य की मशीनें प्रस्तुत की। इन मशीनों को देखने के लिए शहर भर के 250 से अधिक स्टूडेंट्स पहुंचे।
विज्ञापन
युवाओं के हाथों से बनी गजब की मशीनें, देखिए तस्वीरें
3 of 6
भविष्य में फायर मैन को आग बुझाते समय अपनी जान नहीं गंवानी होगी। बीई इलेक्ट्रॉनिक्स फाइनल ईयर के हिमांशु गुप्ता, चिराग, भवनीत, राहुल और दिपांशु ने जेस्चर कंट्रोल फायर फाइटिंग रोबोट मॉडल तैयार किया है। जो बिल्डिंग के अंदर फैल चुकी आग को बुझाने में सक्षम होगा। हिमांशु ने बताया नाइलिट बिल्डिंग की आग में दो फायरमैन की मौत को ध्यान में रख उन्होंने अपना मॉडल तैयार किया है।
युवाओं के हाथों से बनी गजब की मशीनें, देखिए तस्वीरें
4 of 6
पेक के सोसाइटी के छात्रों द्वारा बनाई गईं मूवेवल मशीनें जो रिमोट कंट्रोल से चलती हैं। स्कूली बच्चे भी इन्हें देखकर खुश हुए।
विज्ञापन
युवाओं के हाथों से बनी गजब की मशीनें, देखिए तस्वीरें
5 of 6
प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के छात्रों अर्शजोत, विनित, दक्ष और तन्मोय ने सीएनसी मशीन का मॉडल प्रदर्शित किया। यह मशीन थ्री-डी पेंटिंग्स और लेजर कंटिंग के काम आती है। ओपन हाउस प्रतियोगिता में यह मॉडल प्रथम रहा। जबकि स्मार्ट फोन की मदद से रोड कंडीशन को परखने वाले मॉडल को दूसरा स्थान मिला। सोलर सेल डिप कोटिंग मॉडल को तीसरा स्थान मिला।
युवाओं के हाथों से बनी गजब की मशीनें, देखिए तस्वीरें
6 of 6
बीई एयरोस्पेस फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स चक्षु, जितेंद्र और समित ने एयरोस्पेस ऑटो जीरो मॉडल तैयार किया है। चक्षु ने बताया कि ऑटो रोटेशन से इसे आपात स्थिति में भी कंट्रोल किया जा सकेगा।