भाई बहन समेत तीन मासूम बच्चों की चिताएं एक साल जलीं तो शमशान घाट में चीख पुकार मच गई। वहीं मृतक बच्चों के मां बाप का बेसुध हुए जा रहे थे।
विज्ञापन
2 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर, बच्चों और ड्राइवर की मौत
हादसा पंजाब के होशियारपुर में 7 अप्रैल को हुआ था। हाजीपुर-दसूहारोड पर स्कूल बस और आलुओं से लदी महिंदरा पिकअप में हुई टक्कर में भाई बहन समेत तीन बच्चों और बस ड्राइवर की मौत हो गई थी। शनिवार को तीनों बच्चों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिन तीनों बच्चों को रोजाना एक साथ स्कूल जाते देखा जाता था, शनिवार को उनकी एक साथ श्मशान भूमि में पंचतत्व में विलीन होते देख तलवाड़ा के लोग रो उठे।
विज्ञापन
3 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर, बच्चों और ड्राइवर की मौत
तनिश, सुरभि, अनिरुद्ध, जो कैम्ब्रिज स्कूल बस दुर्घटना में मारे गए थे, उनका शनिवार को हजारों नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं हादसे में दुनिया को अलविदा कहने वाले मासूम तनिश का शव जब घर पहुंचा तो दादी पुष्पा, ताया सुशील पिंकी, पिता अनिल बाबू और मां नीहा बेसुध हो गए। मां नीहा को तो होश ही नहीं है, वह बस दरवाजे पर टकटकी लगाए देखती रहती है।
4 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर, बच्चों और ड्राइवर की मौत
वह बस बाहर की ओर देख रही थी कि मानो उसे लाडले तनिश का स्कूल से वापस घर लौटने का अभी भी इंतजार हो। ताया सुशील कुमार ने बताया कि वह संस्कारी बच्चा था। स्कूल जाने से पूर्व सभी बड़ों को प्रणाम करके जाता था। आज भी वह सभी को प्रणाम करके ही गया था। पढ़ने में भी वह अच्छा था। तनिश की डाक्टर बनने की ख्वाहिश थी।
विज्ञापन
5 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर, बच्चों और ड्राइवर की मौत
वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब राज्य बाल अधिकार आयोग ने होशियारपुर में गांव सिंहपुर के समीप दसूहा-तलवाड़ा रोड पर एक प्राइवेट स्कूल बस के हादसे का शिकार होने से तीन बच्चों और ड्राइवर की मौत पर उपायुक्त को जांच के आदेश दिए हैं। आयोग के चेयरमैन सुकेश कालिया ने कहा कि इस प्रकार के हादसों को रोकने के लिए जिम्मेवार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और राज्य स्तर पर स्कूल बसों की चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
6 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
कालिया ने कहा कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जिला स्तर पर स्कूलों के वाहनों की चेकिंग के लिये कमेटियों का गठन किया गया है, जिसमें जिला बाल सुरक्षा अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। आयोग द्वारा राज्य के सभी उपायुक्तों को आदेश जारी किये गए हैं कि जिला स्तरीय कमेटियां लगातार स्कूलों के वाहनों की निर्धारित मापदंडों की चेकिंग करना विश्वसनीय बनाएं।
विज्ञापन
7 of 8
होशियारपुर में मारे गए तीन बच्चों का अंतिम संस्कार
कालिया ने कहा कि होशियारपुर के उपायुक्त विपुल उज्जवल के अनुसार, इस हादसे की आरंभिक जांच करवा ली गई है। उन्होंने कहा कि जिला परिवहन अधिकारी द्वारा की इस जांच के अनुसार संबंधित स्कूल की दुर्घटनाग्रस्त बस सहित 35 बसों की चेकिंग की गई। सभी बसें ‘सेफ स्कूल वाहन स्कीम’ के तहत जारी निर्देशों का पालन कर रही हैं।
होशियारपुर में मारे गए तीन बच्चों का अंतिम संस्कार
इसके अलावा परिवहन कार्यालय के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवाईआई) द्वारा एक्सीडेंट वाली बस की चेकिंग में सामने आया कि उसमें स्पीड गवर्नर लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के लिये राज्य स्तर पर बसों की चेकिंग की जाएगी और नियमों की उल्लंघना करने वाली बसों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।