6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक करने वाली महिला की खौफनाक सच्चाई जानेंगे तो आपको यकीं नहीं होगा। जांच में एक खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 7
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
मोहाली के बहुचर्चित एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड की जांच के दौरान मृतक के दोस्तों से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि एकम का मर्डर पूरी तरह से प्री प्लांड मर्डर था। यह आशंका एकम के दोस्त व करीबी लोग भी जता रहे हैं। क्योंकि हत्या से 12 दिन पहले ही उसने चंडीगढ़ से घर से चेंज किया था। जबकि घर का जितना किराया मोहाली में था। उतना ही चंडीगढ़ में था।
विज्ञापन
3 of 7
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा एक बात यह भी सामने आई है कि जिस अटैची का शव मिला था। उसे उसकी सांस ने कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ से लेकर आई थी। वहीं एकम के घरवालों का कहना है कि सीरत की मां जसविंदर कौर इस मर्डर में शामिल है। यदि वह बेगुनाह होती तो पुलिस के पास आकर सरेंडर करती। इतने दिनों तक फरार रहने का मतलब क्या है।
4 of 7
अब सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड में आरोपी जगत को लेकर चल रहा संस्पेंस खत्म होता जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि जगत अमृतसर के भिखीविंड का रहने वाला है। साथ ही पंजाब पुलिस की एक सीनियर अधिकारी की रिश्तेदारी में से है। वहीं, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने दावा किया है कि आने वाले दो दिनों में आरोपियों को पुलिस की टीमें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
5 of 7
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस की टीमों द्वारा छापामारी की जा रही है। वहीं, इससे पहले पुलिस ने सीरत को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके भाई विनय ने कई दिनों बाद सरेंडर कर दिया था। एकम का शव 19 मार्च को फेज-3बबी1 स्थित घर के नीचे बीएमडब्ल्यू कार में अटैची में बंद मिला था। पुलिस को इस संबंधी एक आटो चालक ने सूचित किया था।
विज्ञापन
6 of 7
Mohali murder
दूसरी तरफ एकम के करीबी व दोस्त का कहना है कि अगर विनय हत्याकांड में शामिल नहीं था तो पुलिस को उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाना चाहिए। वहीं, जब इस मामले में एसपीडी जसकरण सिंह कहते हैं कि विनय का कोई भी रोल सामने नहीं आया है। ऐसे में उसके लाई डिटेक्टर टेस्ट की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि मामले की जांच चल रही है किसी को इससे क्लीनचिट नहीं दी गई है।
एक तरफ जहां बात हो रही है कि विनय और सीरत की आपस में बोलचाल नहीं थी। वहीं सूत्रों से पता चला है कि कुछ समय पहले चंडीगढ़ में सीरत के एक करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। वहां पर सीरत और विनय दोनों ही पहुंचे थे। इस दौरान विनय और सीरत की किसी बात को लेकर बहसबाजी तक भी हुई थी। इसी तरह कुछ माह पहले विनय जब बीमार हो गया था। तो भी सीरत उका हाल चाल जानने के लिए अस्पताल गई थी।