देश के लिए छाती पर गोली खाने वाले शहीद राय सिंह को श्रद्धांजलि देने पूरा शहर उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार पर देखिए ऐसा था मंजर...
विज्ञापन
2 of 10
राय सिंह की शहादत को सलाम
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ की 163वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल शहीद राय सिंह का मंगलवार को उनके पैतृक गांव खेड़ी सांपला में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद को उनके बेटे बड़े बेटे हितेष, छोटे बेटे कर्मबीर और भाई ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
3 of 10
राय सिंह की शहादत को सलाम
- फोटो : अमर उजाला
सरकार की ओर से श्रद्धांजलि देने पहुंचे परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार और सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने शहीद के परिवार को तात्कालिक तौर पर 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। राय सिंह जम्मू-कश्मीर के राजोरी सेक्टर में पाकिस्तानी की तरफ से की गई गोलीबारी में रविवार को शहीद हो गए थे।
4 of 10
राय सिंह की शहादत को सलाम
- फोटो : अमर उजाला
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एसआई गुरनाम सिंह सुबह करीब नौ बजे राय सिंह के पार्थिव शरीर को दिल्ली से लेकर खेड़ी सांपला पहुंचे। कुछ देर के लिए शहीद के पार्थिव शरीर को सांपला थाने में भी रखा गया। इसके बाद बीएसएफ के स्थानीय अधिकारियों के साथ शहीद का शव उनके घर लाया गया।
विज्ञापन
5 of 10
Fureral of Martyr Rai Singh
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान ग्रामीणों ने शहीद राय सिंह अमर रहें और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। घर आते ही शहीद की पत्नी और बच्चे शव से लिपटकर बिलखने लगे। शहीद की पत्नी और बहन सदमे के कारण बीच में कई बार बेहोश हो गई। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए शव घर के पास चौपाल में रखा गया।
विज्ञापन
6 of 10
Fureral of Martyr Rai Singh
- फोटो : अमर उजाला
यहां पर नेताओं, अधिकारियों और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। करीब एक घंटे बाद शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई। परिवार के सदस्यों सहित परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने शहीद की अर्थी को कंधा दिया।
विज्ञापन
7 of 10
Fureral of Martyr Rai Singh
दाह संस्कार के लिए शहीद का शव नेशनल हाईवे-10 स्थित छोटू राम पॉलिटेक्निक के सामने नगर पालिका की जमीन पर लाया गया। सीमा सुरक्षा बल व हरियाणा पुलिस की टुकड़ियों ने शस्त्र उल्टे कर व हवा में गोलियां दागकर शहीद को अंतिम सलामी दी।
8 of 10
Fureral of Martyr Rai Singh
शहीद राय सिंह अपने पीछे वृद्धा मां, पत्नी और तीन बच्चे छोड़कर गए हैं। वे अपने चार भाईयों में सबसे छोटे थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।
9 of 10
Fureral of Martyr Rai Singh
शहीद राय सिंह का जहां अंतिम संस्कार किया गया उसी जगह पर उनकी याद में स्मारक बनाया जाएगा। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सांपला नगर पालिका में एक पार्क का निर्माण भी शहीद के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता राशि व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी तनख्वाह से शहीद परिवार को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कोष से प्रतिमा लगाने व पार्क बनाने का खर्च दिया जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा कि जवान देश सेवा व मां की सेवा में प्राण न्योछावर करते हैं। वे सीधे स्वर्ग जाते हैं। उन्हें राय सिंह की शहादत पर गर्व है।