फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, हरियाणा के 'हुकम' की अंतिम यात्रा में दिग्गज

Sat, 28 Feb 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुकम सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सहित सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

देखिए, हरियाणा के 'हुकम' की अंतिम यात्रा में दिग्गज

2 of 8
28 फरवरी 1926 को जन्में हुकम सिंह का बृहस्पतिवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। शुक्रवार दोपहर दो बजे उनके आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई।

विज्ञापन

देखिए, हरियाणा के 'हुकम' की अंतिम यात्रा में दिग्गज

3 of 8
हरियाणा सरकार ने उनके निधन पर 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस अवधि के दौरान राज्य सरकार की सभी इमारतों पर लगे ध्वज आधे झुके रहेंगे।

देखिए, हरियाणा के 'हुकम' की अंतिम यात्रा में दिग्गज

4 of 8
पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर लोगों की काफी लंबी भीड़ जुटी हुई थी।
विज्ञापन

देखिए, हरियाणा के 'हुकम' की अंतिम यात्रा में दिग्गज

5 of 8
दोपहर दो बजे उनके आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। हुकम सिंह 1990-91 में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। वे 1990 से पहले चरखी दादरी से तीन बार विधायक भी चुने गए थे।

विज्ञापन

देखिए, हरियाणा के 'हुकम' की अंतिम यात्रा में दिग्गज

6 of 8
अंतिम संस्कार स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़,  रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु आदि ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

देखिए, हरियाणा के 'हुकम' की अंतिम यात्रा में दिग्गज

7 of 8
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा है कि पूर्व सीएम हुकुम सिंह के नाम पर दादरी में राज्य सरकार की ओर से स्मारक बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

देखिए, हरियाणा के 'हुकम' की अंतिम यात्रा में दिग्गज

8 of 8
सीएम ने बताया कि हुकम सिंह के नाम से ही किसी एक संस्था का नाम रखा जाएगा, ताकि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। पुलिस गारद ने पूर्व सीएम को सलामी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें