फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: लाभ जंजुआ की अंतिम यात्रा, बड़ी हस्तियों ने दिया कंधा

Sat, 24 Oct 2015 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब,खन्ना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर लाभ जंजुआ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले महान शख्सियतों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। देखिए तस्वीरें। रिपोर्ट और फोटो: लखवीर सिंह लक्की/केवल कृष्ण
Trending Videos
विज्ञापन

Pics: लाभ जंजुआ की अंतिम यात्रा, बड़ी हस्तियों ने दिया कंधा

2 of 7
लेकिन लाभ जंजुआ को नहीं मालूम था, कि वो खुद ही अपने बेटे के जन्मदिन पर मौजूद नहीं होंगे।
विज्ञापन

Pics: लाभ जंजुआ की अंतिम यात्रा, बड़ी हस्तियों ने दिया कंधा

3 of 7
इस मौके पर गायक गुरदास मान, सुरिंदर छिंदा, सरदूल सिकंदर, गिल हरदीप, बिट्ट खन्नेवाला और दविंदर खन्नेवाला ने भी जंजुआ को अंतिम विदाई दी। अंतिम विदाई के दौरान गुरदास मान, गिल हरदीप दविंदर और बिट्टू खन्नेवाला सहित जंजुआ के शार्गिदों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को उठाया गया तो पूरा इलाका विलाप से गूंज उठा। इस मौके पर शहर के कई धार्मिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।

Pics: लाभ जंजुआ की अंतिम यात्रा, बड़ी हस्तियों ने दिया कंधा

4 of 7
जब जंजुआ के शव को शमशानघाट में लाया गया तो जंजुआ की बहनों की हालत काफी काफी खराब थी। वे रोते-रोते आवाज लगा रहीं थी कि लाभ वीरेया इक वार तां उठके देख ला। उध्‍ार गीतकार और गायक दविंदर खन्नेवाला और गायक सुरिंदर छिंदा ने कहा कि लाभ के जाने का जख्म कभी नहीं भरा जाएगा। लाभ तब तक याद रखे जाएंगे जब तक पंजाबी मां बोली जिंदा रहेगी। लाभ बहुत ही नर्म दिल और हंसमुख स्वभाव के थे। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। लाभ जमीन से जुड़ा हुआ असली कलाकार था।

विज्ञापन

Pics: लाभ जंजुआ की अंतिम यात्रा, बड़ी हस्तियों ने दिया कंधा

5 of 7
लाभ जंजुआ की मौत पर गायक गुरदास मान ने कहा कि क्या बोलूं, कुछ बोलने को ही नहीं है। बस बाबा बुल्ले शाह के बोल याद आ रहे हैं कि रब्बा हुण की करिए। चलने वाला चला जाता है। एक खास शख्सियत के पीछे कई लोगों का रोजगार जुड़ा होता है। दुनिया में आना जाना लगा रहता है। आज गुरदास मान है, मेरे जाने के बाद पता नहीं कितने गुरदास और आ जाएंगे लेकिन किसी की कमी को कोई दूसरा पूरा नहीं कर सकता।
विज्ञापन

Pics: लाभ जंजुआ की अंतिम यात्रा, बड़ी हस्तियों ने दिया कंधा

6 of 7
महान गायक गुरदास मान ने बताया कि मुझे भी लाभ का प्यार ही खींचकर लाया था। हंसमुख स्वभाव वाले लाभ एक बार जैदेव के साथ मेरे घर आए थे। मैंने उसे एक गीत दिया था जिसके बोल थे, दे दे शौंक दा गेड़ा, तेरा केहड़ा मुल लगदा पर भगवान को शायद ये मंजूर नहीं था। वह यह गा ही नहीं सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: लाभ जंजुआ की अंतिम यात्रा, बड़ी हस्तियों ने दिया कंधा

7 of 7
दिवंगत लाभ की पत्नी दलजीत कौर ने बताया कि 20 अक्तूबर को ही लाभ मुंबई गए थे। 22 अक्तूबर की रात साढे़ नौ बजे उनका फोन आया और बोले कि मेरे पेट में तेज दर्द हो रहा है। मैंने उन्हें वापस घर आने की सलाह दी। इस पर वह बोले नहीं, मैं ठीक हो जाऊंगा। सुबह जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो काम वाली ने उसे फोन कर कहा कि दीदी वीर कुंडा नहीं खोल रहा। मकान मालिक ने दूसरी चाबी से दरवाजा खुलवाया और उनको अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम में उन्हें हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें