फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: तस्वीरों में देखें परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, मास्क पहने नजर आए जवान

Thu, 13 Aug 2020 06:50 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
परेड रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारिया चल रही हैं। वीरवार को परेड के लिए फुल डेस रिहर्सल की गई, देखिए तस्वीरों में।
 
विज्ञापन

2 of 10
परेड रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
वीरवार सुबह यूटी पुलिस ने सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस पर परेड का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान सभी जवान मास्क पहने नजर आए, वहीं सरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे।
विज्ञापन

3 of 10
परेड रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से कुछ मुख्य सड़कों पर जाने से बचने की अपील की। समारोह का आयोजन सुबह 8.30 से 9.15 बजे तक किया गया।
 

4 of 10
परेड रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस का असर इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भी पड़ा है। सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह में हर साल हजारों लोग शरीक होते थे, लेकिन इस बार सिर्फ 60 से 70 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 10
परेड रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस बार न तो स्कूली बच्चों को बुलाया जाएगा और न ही स्वतंत्रता सेनानी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। अधिकारी उनके घर जाकर ही शॉल देकर सम्मानित करेंगे। प्रशासन की तरफ से वीवीआईपी लिस्ट को भी छोटा कर दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 10
यूटी प्रशासन ने 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। पिछले सालों की तुलना में इस साल स्वतंत्रता दिवस बेहद अलग तरीके से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 10
कार्यक्रम में अधिक उम्र के व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाएगा।स्कूल कॉलेजों में भी विद्यार्थी इस बार नदारद रहेंगे। हर साल समारोह में स्कूली बच्चे राष्ट्रगान व कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर परेड में हिस्सा लेते थे, लेकिन इस बार ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं होगा।

8 of 10
प्रशासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण को लेकर कई एहतियात बरते जा रहे हैं।एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि परेड ग्राउंड में इस बार सिर्फ कोरोना वॉरियर्स को ही सम्मानित किया जाएगा।

9 of 10
उन्होंने बीते दिनों एक आदेश जारी कर पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग व डीसी से 25-25 नाम मांगे थे। इसके अलावा हर विभाग के सेक्रेटरी से भी 5-5 नाम मांगे थे।
विज्ञापन

10 of 10
इन नामों के आधार पर सर्टिफिकेट बनाया जाएगा। विभाग के हेड ही इन सर्टिफिकेट को ऑफिस में ही कर्मचारियों को दे देंगे। परेड ग्राउंड में सिर्फ 6 से 7 लोगों को ही सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें