फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Pics: सरकारी नौकरी का लेटर लेने जा रहे थे, हादसे के बाद ऐसे पड़ी मिलीं लाशें

Wed, 23 Nov 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
1 of 8
थे, भयानक हादसे के बाद ऐसे पड़ी मिलीं लाशें - फोटो : अमर उजाला
सिंचाई विभाग में सरकारी नौकरी लग गई, परिवार हंसते-खेलते नियुक्ति पत्र लेने जा रहा था। लेकिन हादसा हो गया, रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं ये PHOTOS

2 of 8
लुधियाना में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
पंजाब के जलालाबाद के बाग कालोनी निवासी तथा शिक्षा विभाग में तैनात पंजाबी अध्यापक प्रदीप कुमार डोडा के परिवार में दुखों का पहाड़ उस समय टूट पड़ा, जब सोमवार सुबह लुधियाना हाईवे पर उनकी आल्टो कार की स्कूल बस के साथ टक्कर हो गई। 

3 of 8
लुधियाना में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
इस हादसे में अध्यापक प्रदीप कुमार डोडा (49), उनकी बेटी पायल डोडा उर्फ रंजना (25) वासी जलालाबाद, भांजी मोनिका (28) बेटी सुभाष मदान वासी सिरसा और ड्राइवर निर्मल सिंह वासी चक्क सैदोके की मौत हो गई है।

4 of 8
लुधियाना में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार अध्यापक प्रदीप डोडा अपनी बेटी पायल और भांजी मोनिका के साथ पायल का सिंचाई विभाग में क्लर्क की नौकरी मिलने के बाद आज सुबह नियुक्ति पत्र लेने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। 

5 of 8
मृतक प्रदीप डोडा और पायल की फाइल फोटो
इससे पहले उनकी लड़की पायल डीटीओ कार्यालय फाजिल्का में बतौर क्लर्क का कार्य कर रही थी। मोनिका पुत्री सुभाष मदान जो सिरसा में बतौर डेंटल डाक्टर थी वह भी अपने दस्तावेज ठीक करवाने के लिए उनके साथ गई थी। 
विज्ञापन

6 of 8
लुधियाना में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
प्रदीप डोडा पंजाबी अध्यापक हैं और गांव ढंडी कदीम के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नौकरी कर रहे थे। मोनिका की मां अंजूबाला सवाहवाला के सरकारी हाई स्कूल की मुख्यध्यापिका हैं।

7 of 8
भयानक हादसे के बाद ऐसे पड़ी मिलीं लाशें
सोमवार को जैसे ही सुबह दर्दनाक हादसे के बारे में जलालाबाद नगर के लोगों और खास करके अध्यापक वर्ग को पता लगा कि डोडा परिवार के तीन सदस्य की हादसे में मौत हो गई है, इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, प्रदीप की पत्नी शशि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पड़ोस व रिश्तेदार की महिलाएं शशि को संभालने में जुटी थीं। 
विज्ञापन

8 of 8
लुधियाना में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन जिला फाजिल्का के अध्यक्ष सुरेंद्र कंबोज, पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन जिला अध्यक्ष हरीश चंद्र, हरभजन खुंगर, सुखविंदर सिंह, मेजर सिंह, प्रेम सिंह ने हादसे के दौरान अध्यापक प्रदीप डोडा, पायल डोडा, मोनिका की मौत होने पर डोडा परिवार के साथ दुख व्यक्त करते हुए हमदर्दी व्यक्त की। 
Next
AU ऐप में पढ़ें