पूर्व विधायक बलदेव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
3- जेल में भी डालाः बलदेव कुमार ने बताया कि वह मोना सिख है यानी सिख धर्म में श्रद्धा के चलते वह इस धर्म को मानते हैं। इसलिए उन्हें मोना सिख कहा जाता है। पाकिस्तान के बारीकोट स्वार में उनका पूरा परिवार रहता है, इसमें मौसी, चाचा, भाई और बहनें हैं। उनका मुख्य कारोबार कपड़े और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानें है। यही से वह साल 2016 में विधायक बने लेकिन कुछ समय बाद उन्हें अपनी ही पार्टी के विधायक सूरण सिंह हत्या के मामले में जेल में डाल दिया गया।