पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की 101वीं जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में 20 माह बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार इनेलो की सरकार बनेगी और मैं बिना चुनाव लड़े तिहाड़ जेल में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।
विज्ञापन
चौटाला की हुंकार, चुनाव लड़े बिना बनूंगा मुख्यमंत्री
2 of 5
गौरतलब है कि ओम प्रकाश चौटाला जेबीटी घोटाले में जेल में बंद थे। वह स्वास्थ्य कारणों से अंतरिम जमानत पर चल रहे हैं। जींद में आयोजित इस रैली के माध्यम से इनेलो ने सूबे में शक्ति प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा और उन्हें विधानसभा चुनाव में डटकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
चौटाला की हुंकार, चुनाव लड़े बिना बनूंगा मुख्यमंत्री
3 of 5
इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अभय चौटाला, दुष्यंत चौटाला, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा सहित कई दिग्गज मौजूद थे। करीब बीस माह तक जेल में रहने के बाद बृहस्पतिवार को रैली में पहुंचे ओमप्रकाश चौटाला को देखकर समर्थक जमकर नारेबाजी की।
चौटाला की हुंकार, चुनाव लड़े बिना बनूंगा मुख्यमंत्री
4 of 5
रैली में कई बार अव्यवस्था का आलम दिखा। कार्यकर्ता चौटाला के संबोधन के दौरान ही शांत हुए। चौटाला ने अपना भाषण समाप्त करने के बाद दोबारा माइक पर आकर कहा कि कार्यकर्ता अब उनसे मिलने का प्रयास नहीं करें। वे रथ यात्रा कर हर हलके में आएंगे और हर कार्यकर्ता से मिलेंगे।
चौटाला की हुंकार, चुनाव लड़े बिना बनूंगा मुख्यमंत्री
5 of 5
करीब बीस महीने से समर्थक चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को देखने के लिए उत्सुक थे। 18 मिनट के भाषण में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने 20 महीने की जेल के सारे गुबार निकाल दिया।