फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे के अंतिम संस्कार के लिए अमृतसर पहुंचे मनमोहन, तस्वीरें

Fri, 20 May 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 5
भतीजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
भतीजे मंदीप सिंह कोहली के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व प्रधाननमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज अमृतसर पहुंचे। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
भतीजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधाननमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के भाई सुरेंद्र सिंह के बेटे मंदीप सिंह कोहली का 17 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। आज मंदीप का अंतिम संस्कार था, जिसमें शामिल होने मनमोहन अमृतसर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
भतीजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
डा. मनमोहन सिंह के भाई सुरजीत सिंह कोहली के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री सुबह 9:15 बजे नई दिल्ली से अमृतसर पहुंचे। वह एयरपोर्ट से सीधे कोहली के जीटी रोड के नजदीक फोकल प्वाइंट स्थित निवास पर गए। इसके बाद वे चाटीविंड शिवपुरी में सुबह 11:30 बजे कोहली के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

4 of 5
भतीजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
डा. मनमोहन सिंह के साथ उनकी धर्म पत्नी गुरशरन कौर भी थी। मनदीप सिंह लोहे का कारोबार करता था और उसकी दिल का दौरा पड़ने कारण अचानक मौत हो गई थी। मनमोहन सिंह के इलावा बड़ी संख्या में लोगों ने मनदीप सिंह को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भतीजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
डा. मनमोहन सिंह आज प्रातःकाल करीब 9 बजे अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। इसके बाद उनको कड़ी सुरक्षा के बीच अमृतसर के सर्कट हाऊस में लाया गया। प्रशासन ने  सुरक्षा के कड़े  प्रबंध किए गए थे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें